Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश उद्योगपतियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा- योगी

उद्योगपतियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा- योगी

200

लखनऊ में आज यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योपतियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि, ‘अभी केंद्र सरकार की सफलता के 8 वर्ष पूरे हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व के लिए अभिनन्दन करता हूं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, ‘इस कार्यक्रम में 80 हजार की परियोजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। हमने पिछले 5 वर्ष में प्रधानमंत्री जी के रिफॉर्म परफॉर्म के मंत्र को अंगीकार किया। आज उत्तरप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर है।उन्होंने कहा कि हमने औद्योगिक नीति को लागू करके इन्वेस्ट फ्रेंडली बनाने का कार्य किया। हमने 40 विभागों के 1400 से अधिक कम्प्लायंस को समाप्त किया। निवेशक को आवेदन करने के अंदर 15 दिन भीतर भूमि उपलब्धता को लागू किया।सीएम योगी ने उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, लखनऊ में ब्रह्मोस व झांसी में भारत डायनामिक्स की यूनिट लग रही हैं। निवेशकों को इस बात का विश्वास देता हूं कि प्रदेश में आपका निवेश सुरक्षित होगा और आपको उत्तर प्रदेश सरकार का हर संरक्षण प्राप्त होगा।