जब मुलायम सिंह ने मंत्री बना दिया…

” जब मुलायम सिंह ने अपने मित्र को भीषण ठंड में चप्पल पहने देखकर मंत्री बना दिया”….

अजय सिंह

नेता जी मुलायम सिंह इटावा के.के. डिग्री कालेज में पढ़ रहे थे तो उनके मित्र विश्राम सिंह यादव भी वही पढ़ रहे थे। जब मुलायम सिंह राजनीति में आए तो विश्राम सिंह यादव ने भी उनका खूब साथ दिया। मुलायम सिंह राजनीति में आगे बढ़ते रहे लेकिन विश्राम सिंह यादव से उनकी दोस्ती बरकरार रही।

आज खिचड़ी के दिन ही विश्राम सिंह यादव लखनऊ नेताजी से मिलने पहुंचे। कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। नेताजी ने देखा कि विश्राम सिंह के पैर में चप्पल है। नेताजी भावुक हो गए। उन्होने कहा विश्राम तुम इतनी ठंड में चप्पल पहन कर आए हो. विश्राम सिंह यादव ने कहा तुमसे मिले बहुत दिन हो गया था इसलिए मिलने चला आया। नेताजी अपने दोस्त की बात सुनकर शांत हो गए। दोनो लोगो ने फिर दूसरी बातचीत शुरू कर दी।

विश्राम सिंह यादव मुलाकात के बाद जब अगले दिन घर (इटावा)आए तो देखा कि जिला प्रशासन के अधिकारी पहले से मौजूद है और उनका अभिवादन करके बता रहे है कि आपको राज्य मंत्री बना दिया गया है। मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा जाता है कि वो दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे। एक बार उनका दोस्त हवाई चप्पल में पहुंचा, तो उसे राज्य मंत्री बना दिया था। वहीं, उनके साथ पढ़ने वाले बताते हैं कि मुलायम ने पढ़ाई के दौरान कभी अपने नोट्स नहीं बनाए, दोस्त जो नोट्स बनाते थे, उनको वह दोस्तों से सुनकर परीक्षा दे आते थे। जब मुलायम सिंह ने मंत्री बना दिया… करने को तैयार रहते थे। एक बार उनका दोस्त हवाई चप्पल में पहुंचा, तो उसे राज्य मंत्री बना दिया था। वहीं, उनके साथ पढ़ने वाले बताते हैं कि मुलायम ने पढ़ाई के दौरान कभी अपने नोट्स नहीं बनाए, दोस्त जो नोट्स बनाते थे, उनको वह दोस्तों से सुनकर परीक्षा दे आते थे।ब मुलायम सिंह ने मंत्री बना दिया…

Related Articles

Back to top button