Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भारी बारिश से घरों में भरा पानी

भारी बारिश से घरों में भरा पानी

348

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या \भेलसर। रूदौली क्षेत्र में गुरुवार की रात से हो रही भारी बरसात से भेलसर,अल्हवाना,रहीम गंज,बनगाँवा,कूढा सादात,सरायपीर सहित दर्जनों गांव में जल भराव से घरों में पानी भर गया है।रूदौली ब्लाक परिसर में एडीओ कोआपरेटिव जयचन्द वर्मा,बाबू सुशीम जयन्त,सचिव नुसरत फातिमा,राजीव गौतम,महेन्द्र सिंह,राकेश चौधरी,अनिल यादव,अजय यादव,प्रज्ञा पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारियों के आवास के अंदर कमरों में पानी भरा हुआ है।कमरों में पानी भर जाने से काफी सामान पानी मे डूब गया है। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी रूदौली अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल निकासी के नाले चोक हो गए है।एनएच हाइवे के किनारे नाले की सफाई के लिए प्रयास किया जा रहा है।