व्यापारियों ने केक काट कर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

30
व्यापारियों ने केक काट कर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन
व्यापारियों ने केक काट कर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

लखनऊ। राजधानी के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कपूरथला मार्केट में जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं राजधानी के व्यापारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एवं संगठन के पदाधिकारियों ने दीप जलाए तथा केक काटा और लोगों में मिष्ठान वितरण किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा राजनाथ सिंह व्यापारियों के हितैषी एवं देश की सीमाओं के रक्षक है। उन्होंने लखनऊ के लिए अद्भुत काम किया है तथा लखनऊ का यह सौभाग्य है कि वो लखनऊ के सांसद हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना कीजन्मदिवस समारोह में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सोनी भार्गव, राजीव अग्रवाल, एमपी मित्तल, निखिल लालवानी, राजीव लालवानी, सुशील कुमार वर्मा, विजय माहेश्वरी, रोहित पाहवा, रंजना शर्मा, विनय राठी, मोनिस खान, मनोज यादव, नवनीत बर्नवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने केक काट कर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय पर देश के लोकप्रिय नेता रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी का मनाया जन्मदिन। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय विकास नगर लखनऊ में देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया और केक काटकर खुशियां मनाई गई इसी के साथ-साथ वृक्षारोपण कर रक्षा मंत्री की लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखनऊ पूर्व के मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना केक काटकर एवं लड्डूओ का वितरण कर सभी को जन्मदिन की बधाई दी और भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी और राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने वृक्षारोपण कर राजनाथ सिंह की लंबी आयु स्वस्थ जीवन की कामना की और पूरे देशवासियों को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। व्यापारियों ने केक काट कर मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन