मां तुझे प्रणाम

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी एवं अमर उजाला टीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ के संकल्प के साथ 1200 फिट ‘तिरंगा परेड’ को बंगला पुल चौराहा, वीआईपी रोड, लखनऊ से पीएमएस, एल्डिको कालोनी, आशियाना, लखनऊ के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस ‘तिरंगा परेड’ में एकेडमी के देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया साथ ही एकेडमी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों ने इस ‘तिरंगा परेड’ में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के दोनों अतिथियों ने इस ऐतिहासिक ‘तिरंगा परेड’ के लिए आयोजकों,छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button