Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या तहसील के अधिवक्ताओं ने अधिकारियों व साथियों संग खेली होली

तहसील के अधिवक्ताओं ने अधिकारियों व साथियों संग खेली होली

218

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या / भेलसर तहसील रुदौली के अधिवक्ताओ ने होली की छुट्टी के पूर्व शनिवार को अधिकारियों,कर्मचारियों व साथी अधिवक्ताओं के संग खूब होली खेली। तहसील रुदौली के अधिवक्ता साम्प्रदायिक सौहार्द्र व गंगाजमुनी तहज़ीब के लिए मशहूर हैं।शनिवार को इसकी मिसाल उस वक़्त देखने को मिली जब मुस्लिम अधिवक्ता अफसर रज़ा रिज़वी ने होली की शुरूआत की।

उसके बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह सहित अन्य कर्मचारियों व साथी अधिवक्ताओं के साथ परंपरानुसार खूब होली खेली।होली के इस अवसर पर बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी,महामंत्री वेद तिवारी,कुलभूषण यादव,कृष्ण मगन सिंह,साहेब सरन वर्मा,गोरखनाथ तिवारी,मो0 अहमद,शैलेन्द्र सिंह,अब्दुल हई खान,रामभोला तिवारी,गया शंकर कश्यप,अयाज़ अहमद,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मो0 फहीम खान,रमेश सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,बालेन्द्र सिंह,इम्तियाज अहमद,सालिकराम यादव,गोविंद प्रताप सिंह,अमरेन्द्र मिश्रा,अजय कुमार,शाह अदनान,राम प्रगट,रजनीश कश्यप सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।