Sunday, February 1, 2026
Advertisementspot_img
Home राजनीति महिलाओं की क्षमता को पहचानना होगा-सुप्रिया श्रीनेत

महिलाओं की क्षमता को पहचानना होगा-सुप्रिया श्रीनेत

241

लखनऊ – उत्तर प्रदेश महिला कॉंग्रेस पूर्वी जोन की आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी नंदिता हुड्डा, पूर्वी जोन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शहला अहरारी सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए और अधिक सक्रियता के साथ काम करने एवं अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को संगठन में जोड़ने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि हमारी प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी स्वयं एक महिला हैं ये अपने आप में गौरव की बात है।

बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की क्षमता को पहचानना होगा। उन्होने महिलाओं को नेतृत्व क्षमता स्वयं में पैदा करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर प्रदेश महिला कॉंग्रेस श्रीमती नंदिता हुडा, शहला अहरारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कॉंग्रेस पूर्वी जोन, अल्पना निषाद, रितु पांडे, सोनिया शुक्ला, खुशनवेदा, सीमा, मंजू दुबे, रेणु गुप्ता, किरण शुक्ला, सरिता, निर्मला, उषा चतुर्वेदी आदि तमाम महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रहीं।