सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता बदलाव चाहती है अखिलेश

150
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। वह भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।उन्हांेने कहा कि विपक्ष अपने-अपने राज्यों में मजबूत है। भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। 2024 में भाजपा का सफाया होगा। भाजपाई चाहे जितना प्रयोग कर लें अब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।


देश भैया प्रदेश सभी जगह महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। बढ़ती महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी इन्वेस्टमेंट मीट के बाद आखिर उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर निवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? सरकार को निवेशकों को ढूंढना पड़ रहा है, फिर भी वह नहीं आ रहे हैं। कोई कारखाना, उद्योग नहीं लगा। महंगाई बढ़ी है तो मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में कहीं भी चले जाइए सड़कों पर सांड़ ही सांड़ दिखाई देते हैं। वही ट्रैफिक संभाल रहे है। प्रधानमंत्री जी ने छुट्टा जानवरों के लिए जो घोषणा की थी उसका क्या हुआ? किसान की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ?


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि पार्टियों को तोड़ना और विधायकों को पद का और अन्य तरह का लालच देकर अपने साथ ले जाना, क्या भ्रष्टाचार नहीं है? उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी तोड़फोड़ कर ले विपक्ष को कोई झटका नहीं लगने वाला है।


भाजपा को अंततः जाना ही है, क्योंकि जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर और जनादेश का अपमान कर रही है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रही है।