Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी सपा-साजन

2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी सपा-साजन

214

लखनऊ। विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र स्थिति रॉयल गार्डन में शनिवार को सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य सुनील सिंह साजन पूर्व सांसद सुशीला सरोज पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत,पूर्व मंत्री इंसराम अली,रामगोपालयादव,सरोज यादव सहित कई वरिष्ठ सपा नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विधानसभा के अंतर्गत काकोरी,माल और मलिहाबाद ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी माल क्षेत्र से आयेरामविलास,काकोरी से पूर्व विधायक इरशाद खां ने अपने अपने विचार रखे।सोनू कनौजिया ने एमएलसी सुनील सिंह साजन को मुकुट पहनाने के साथ ही गदा भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत और रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में किये गए विकास की सराहना करते हुए बताया कि मोदी योगी देश और प्रदेश बेचने का काम कर रहे है साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे मे जागरूक किया।

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बूथ के कार्यकर्ताओ को बताया कि बीते आने वाले चुनावों में भाजपा ने धनबल बाहुबल से चुनाव जीते है आगामी विधान परिषद चुनावो में हमे सतर्क रहना है और पूरी जिम्मेदारी के साथ एक एक वोट परिवर्तन के लिए बूथ तक पहुचाना है।अखिलेश सरकार ने आम बागवानों को मंडी दी एक्सप्रेस वे दिया प्रदेश के युवा रोजगार के लिए तरस रहे है सड़के खराब आये दिन खराब सड़को पर गिर कर लोग अपनी जान गवा रहे है 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम सपा करेंगी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,एडवोकेट रामसिंह यादव,राशिद अल्वी,शहजाद खा,सन्नू खा,संतोष यादव,प्रधान वासुदेव यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ सपा नेता उपस्थित रहे।