Sunday, April 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कोरोना काल में सामाजिक संस्थान बढ़ा रहे हैं हाथ

कोरोना काल में सामाजिक संस्थान बढ़ा रहे हैं हाथ

255

लखनऊ। कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जन जागरूकता के साथ-साथ जनता की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं ‌। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था द आरसी फाउंडेशन की ओर से सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया ।

सामाजिक संस्था द आरसी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ भानुवेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आर सी फाउंडेशन की टीम की ओर से मलिहाबाद लखनऊ पश्चिम सरोजनी नगर और काकोरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण के साथ-साथ कोविड-19 मेडिकल किट भी वितरित की गई । आरसी फाउंडेशन द्वारा यह सराहनीय काम ऐसे वक्त में किया गया है जो संसाधनों के अभाव के चलते लोगों को उनकी जरूरतों की चीजें सामान्य रूप से नहीं मिल पा रही हैं ।

फाउंडेशन के इस कार्य के चलते जनता ने फाउंडेशन के संस्थापक तथा उनके सदस्यों के कार्य की काफी सराहना की । संस्था की ओर से आरसी फाउंडेशन की संरक्षक शिव कुमार यादव ,अमर सिंह यादव पुष्पा यादव, शालू यादव, सूर्यांश यादव, उज्जवल यादव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी जीशान सफीक, राहुल यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे ‌।