Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
Home समाज भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के पाँच छात्रोंको 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के पाँच छात्रोंको 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

182

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के पाँच मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। स्कॉलरशिप हेतु चयनित इन छात्रों में कुश शंकर, लव शंकर, पलक शर्मा, प्रभव खेड़ा एवं श्रेयस अग्रवाल शामिल हैं। प्रत्येक छात्र को बतौर स्कॉलरशिप उच्चशिक्षा हेतु चार लाख रूपये मिलेंगे, इस प्रकार सभी पाँचों छात्रों को कुल 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।