
भाजपा ने प्रजापति समाज के साथ अन्याय किया है। पीडीए नेताओं को झूठे मुकदमों में जेल भिजवाया हैं भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लूट मचा रखी है। खनन की लूट मची है। उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। समाजवादी सरकार में तालाबों में प्रजापति समाज को पट्टे दिए थे उन्हें भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। प्रजापति समाज में जो नया जोश और ऊर्जा दिख रही है उससे भरोसा है कि 2027 में पीडीए सरकार बनेगी। सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त होगा। प्रजापति समाज के साथ पीडीए और महापुरुष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने राजा दक्ष प्रजापति जी और मंडल कमीशन के चेयरमैन बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। पीडीए सरकार में सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त होगा:अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय राज की स्थापना करने के लिए सभी के सहयोग का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा धोखा देने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। समाजवादी सरकार बनने पर प्रजापति समाज की भागीदारी होगी। उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रजापति समाज आगे रहेगा। प्रजापति समाज मिट्टी को सोना बनाता है। इस नई व्यवस्था में प्रजापति समाज सामाजिक नींव को मजबूत बनाने का काम करेगा। श्री यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां, गायत्री प्रजापति, रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी पर झूठे मुकदमे है। जब वोट की जरूरत थी तब मुख्यमंत्री जी ने गायत्री प्रजापति के परिवार को बुलाकर कहा आप समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट करें। सब केस वापस हो जाएंगे लेकिन उनको भी धोखा दिया। गायत्री प्रजापति को एक दिन जरूर न्याय मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि सब लोग पिएं, कोई पढ़ाई न करे। सरकार ने शराब की ज्यादा दुकानें खोल दी है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था चौपट है। नोटबंदी का क्या हुआ? महंगाई बेलगाम है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रजापति समाज का इतिहास बहुत पुराना है। यह समाज भी पीडीए का अंग है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को एकत्र करके अखिलेश यादव ने सराहनीय कार्य किया है। सब एक होकर पीडीए समाज के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार को हटाने का काम करेंगे। फर्जी मुकदमों में फंसाने वालों और आरक्षण समाप्त करने की साजिश करने वालों को 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का काम करना है। प्रजापति समाज का आने वाला भविष्य बहुत ही अच्छा होगा।
प्रो0 रामगोपाल यादव ने प्रजापति समाज से कहा कि 2027 में उनकी अंगुलियों का कमाल ईवीएम पर दिखना चाहिए। इस अवसर पर प्रजापति समाज के वक्ताओं ने कहा कि प्रजापित समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी में उन्हें सम्मान और न्याय मिलता है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में प्रजापति समाज के हित में कई निर्णय लिए थे। प्रजापति समाज एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। प्रजापति समाज के सम्मेलन के संयोजक रमेश प्रजापति एवं पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने अखिलेश यादव एवं प्रो0 रामगोपाल यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा राम आसरे विश्वकर्मा, सहित दयाराम प्रजापति एमएलसी, कमलाकांत प्रजापति, हृदयनारायण प्रजापति, राम प्रकाश प्रजापति, अतुल प्रजापति, कुसुम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, राकेश प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति, भूपेन्द्र प्रजापति, बृजेन्द्र प्रजापति, हरवीर प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, मिथलेश प्रजापति, कमल स्वरूपा प्रजापति, अमित प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, पूरनमल प्रजापति, अक्षत राज प्रजापति, राम लाल प्रजापति, रीता प्रजापति, नीटू प्रजापति, अनिल प्रजापति, श्योनाथ प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, मेवा लाल प्रजापति आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे। पीडीए सरकार में सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त होगा:अखिलेश यादव
























