Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अब सपा में काजी मोहम्मद रिजवान एवं अली हमजा

अब सपा में काजी मोहम्मद रिजवान एवं अली हमजा

297

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुये आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में बदायूं के शेखूपुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी काजी मोहम्मद रिजवान एवं अली हमजा चेयरमैन आलापुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर पूर्व सांसद बदायूं धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष आज उत्तर प्रदेश सामाजिक व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अबुबकर इदरीसी और प्रदेश सचिव परवेज हसन ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सन्2022 में समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प जताया।