नए भारत का नया उत्तर प्रदेश हम सबके सामने-योगी


सरोजनीनगर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के बाद एक नए भारत का नया उत्तर प्रदेश हम सबके सामने हैं।2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थीसपा के लिए सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास ही नारा था।उस समय के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। विधानसभा प्रत्याशी राजेशवर सिंह को जिताने की अपील की, भाजपा नेता अपर्णा यादव भी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मौजूद रहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने यहां जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थित क्या थी और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है। एक नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज हम सबके सामने हैं। 2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अंदर जब दंगे होते थे तो महीनों कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 25 करोड़ जनता के विकास के बारे में समाजवादी पार्टी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना होती भी कैसे। उस समय के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। चार बजे तक उनकी मित्रमंडली आ जाती थी तो प्रदेश के लिए तो उनके पास समय था ही नहीं और चाचा वसूली में बड़े माहिर थे, कोई नियुक्ति निकलती थी। सीएम योगी ने कहा कि चाचा-भतीजों के महाभारत के ये जितने रिश्ते थे, कहीं देखने हैं तो ये समाजवादी पार्टी के अंदर देखने को मिल जाएंगे। इसलिए मैं धन्यवाद दूंगा अपर्णा यादव जी को कि समय रहते उन्होंने अपने को वहां से अलग कर लिया।  

योगी ने कहा कि आप तो इस सरोजनीनगर क्षेत्र में रह रहे हैं। यह नवविकसित क्षेत्र है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में जाएंगे तो बेटियां स्कूल नहीं जा सकती थीं। सूर्यास्त से पहले हर व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद करके अपने घरों को जाने के लिए मजबूर था। व्यापारी पलायन कर रहा था। सत्ता के संरक्षण में पेशेवर दंगाई और माफिया प्रदेश के अंदर फलफूल रहे थे। आज वहीं उत्तर प्रदेश प्रदेश पांच वर्ष के बाद भय से मुक्त है, दंगों से मुक्त है, कर्फ्यू से मुक्त है, अराजकता से मुक्त है। अब उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं शानदार कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां बड़े बड़े माफिया सत्ता के शागिर्द बनते थे। उसका कोई बाल बांका नहीं कर पाता था। उन्होंने कहा आपने देखा होगा हमारी सरकार केवल विकास नहीं कराती है हमारी सरकार ने बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास ही नारा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button