Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नेताजी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया

नेताजी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया

219

लखनऊ। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) ने आज 15 अगस्त के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। नेताजी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा। हमें देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश-प्रदेश के समस्त नागरिकों और दुनिया भर के भारतवंशियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त शहीदों को याद करने का दिन है, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं। हमें आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा-सुरक्षा के लिए भी निरन्तर सजग, सचेत, सतर्क, सक्रिय और संकल्पबद्ध रहना होगा। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किये और अनेको स्वतंत्रता सेनानियों ने यातनाएं सही थी। जिन उद्देश्यों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का संघर्ष हुआ क्या भारत उसी रास्ते पर है? यह सोचने का विषय है।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 देश का सम्मान बचाने का चुनाव है। यह जिम्मेदारी एक-एक नौजवान को उठानी चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सबसे अधिक उत्पीड़न एवं अन्याय पिछड़ों-दलितों के साथ हुआ है। उनका संवैधानिक अधिकार आज तक नहीं मिला। 1931 के बाद देश में जातीय जनगणना ही नहीं हुयी। भाजपा जातियों में झगड़ा लगाती है। आबादी के अनुसार सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए। सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए जब आबादी के हिसाब से आंकड़े आयेंगे तभी आनुपातिक अवसर की सुविधा सबको मिल सकेगी।


भारत में विभिन्न जाति, धर्म वेश-भूषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। लेकिन सत्ताधारी लोग गंगा-जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते है। भाजपा की मंशा देश के पहचान को समाप्त करने की हैं। हम समाजवादियों की कोशिश होनी चाहिए कि समाज में एक दूसरे से प्यार और सहयोग बढ़े। सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।


भाजपा सरकार ने किसानों के सामने संकट पैदा किया है। अन्नदाता को अपमानित कर भाजपा अन्न महोत्सव का ढ़ोग रच रही है। किसानों के खुशहाल हुए बिना देश समृद्ध नही हो सकता। किसान ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की लापरवाही से कोविड में लाखों लोगों की जान चली गयी। आम जनता को दवाई, बेड एवं आक्सीजन उपलब्ध कराने में बीजेपी सरकार पूरी तरह विफल रही है।


देश की अधिकांश आबादी युवा है। नौजवानों के रोजगार एवं पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होगी तो उनका भविष्य क्या होगा? देश की सीमाओं के मुद्दे पर जो मजबूती दिखानी चाहिए वह भाजपा सरकार ने कभी नहीं दिखाई।समाजवादी सरकार में तरक्की और खुशहाली की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए थे। उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़के, अस्पताल और नौजवानों के रोजगार में समाजवादियों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा देशहित में कार्य किया है। देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो पूंजी और सत्ता की हिंसा से अलग समाजवाद का ही विकल्प अपनाना होगा।


इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, किरणमय नंदा, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डाॅ0 साजी पाॅथेन (केरल प्रदेश अध्यक्ष), रविदास मेहरोत्रा, आर.के.चौधरी, डाॅ0 राजपाल कश्यप, लीलावती कुशवाहा, डाॅ0 मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील साजन, संजय लाठर, प्रदीप यादव, मो0 फहद, सिद्धार्थ सिंह, विजय सिंह, राम सागर, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, व्यासजी गौड़, मीरा वर्धन, जरीना उस्मानी, राजकुमार मिश्रा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

पा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का संबोधन-

75वें स्वंतत्रता दिवस की बधाई । अपना विविधताओं से भरा है । भारत की पहचान खत्म करने की कोशिश । हमारा भारत एक हो,हम सब एक हों । कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं । किसानों को अपमानित किया गया । बिना किसान देश खुशहाल नहीं हो सकता । देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत । सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया । आज पूरा देश जातीय जनगणना चाहता । देश कैसे तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर जायेगा समाजवादियों ने करके दिखाया है । अच्छी सड़के, लैपटॉप, पुलिस की को गाड़ी सपा ने दी । आदरणीय नेता जी के बताये गये रास्ते पर चलकर 2022 में हम लोग सरकार बनायेंगे । पार्टी कार्यालय में तिरंगा पहराने आये इसलिये आदरणीय नेता जी का धन्यवाद ।