Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश लेकर नरपत सिंह साइकिल यात्रा पर...

पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश लेकर नरपत सिंह साइकिल यात्रा पर निकले

257

लखनऊ । प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया है कि 27 जनवरी 2019 से निकले जम्मू कश्मीर से पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश लेकर नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा, निवासी बाड़मेर, राजस्थान विश्व की सबसे लम्बी साइकिल यात्रा पर निकले बाड़मेर निवासी ग्रीनमैन के द्वारा अभी तक 24 राज्यों 4 केन्द्र शासित राज्यों में अभी तक 29,422 किमी0 की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं व 18202.24 किमी0 पर गोल्डन बुक आॅफ द वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाया गया। इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण सहित वन्य जीवों के संरक्षण में भी उल्लेखनीय प्रयास किया गया है व इस हेतु पोस्टर अभियान भी चलाया जा रहा है व प्रतिदिन दो पौधों का रोपण भी किया जाता है। इस साइकिल यात्रा में श्री नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा का कई राज्यों के माननीयों द्वारा स्वागत किया गया। नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं व दिनांक 02 अप्रैल, 2022 को लखनऊ से चलकर कानपुर के लिए रवाना होंगे तथा अपनी साइकिल यात्रा का समापन जयपुर, राजस्थान में करेंगे।नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा, निवासी बाड़मेर, राजस्थान आज डी0एफ0ओ0, लखनऊ, डा0 रवि कुमार सिंह से मिले व उक्त संबंध में उनके द्वारा विस्तार से बताया गया। डी0एफ0ओ0, लखनऊ, डा0 रवि कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण सहित जल संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण में किये जा रहे प्रयासों/अभियान की सराहना करते हुए उनके इस कार्य हेतु बधाई दी गयी तथा भविष्य में इस दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई।