Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में लोकतंत्र की हत्या-सपा

UP में लोकतंत्र की हत्या-सपा

15
UP में लोकतंत्र की हत्या-सपा
UP में लोकतंत्र की हत्या-सपा

राजेन्द्र चौधरी

सपा विधायकों ने  लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने, एसआईआर के नाम पर हो रही लोकतंत्र की हत्या, किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लाल टोपी लगाकर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विधायकों ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्श करेगी। सत्ता परिवर्तन तक लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि  जनपद औरैया, प्रयागराज, मऊ, मथुरा, सोनभद्र, फतेहपुर, बस्ती, वाराणसी, इटावा, झाँसी, अलीगढ़, फर्रूखाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर आदि प्रदेश के समस्त जनपदों में भा0ज0पा0 द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय और पी0डी0ए0 मतदाताओं के नाम काटने के लिए लाखों की संख्या में फार्म-7 में मतदाता का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर सभी बूथों पर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर के ई0आर0ओ0 व जिलाधिकारी पर लगातार दबाव बना कर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने की साजिश की जा रही है। एस0आई0आर प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक जितने भी फार्म-7 प्राप्त हुए है। सभी फार्म तत्काल निरस्त किये जायें जिससे, एस0आई0आर0 प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष  सम्पन्न हो सके।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद औरैया, बिधूना विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या 25 पर दर्ज मतदाता रीना पत्नी ओंमकार सिंह को नो-मैंपिंग की नोटिस प्राप्त हुई थी। मतदाता रीना द्वारा 2003 की मतदाता सूची में भरथना विधानसभा के पोलिंग बूथ संख्या 212 के मतदाता क्रमांक 1358 पर दर्ज अपना स्वयं का नाम दर्ज होने का प्रमाण पत्र सुनवाई अधिकारी को दिया गया। सुनवाई अधिकारी ने मतदाता रीना जिसका स्वयं का नाम 2003 की मतदाता सूची में वर्तमान ड्राफ्ट मतदात सूची में दर्ज है। उसको सुनवाई अधिकारी ने स्वीकार्य करने से मना कर दिया है। सुनवाई अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के विपरीत कार्य किया है। सुनवाई अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

जनपद प्रयागराज, सोरांव विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या 37, 38, 39, 40 में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। इसी प्रकार विधान सभा के सभी पोलिंग बूथों पर हजारों की संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय और पी0डी0ए0 मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर फार्म-7 में पिं्रट हैं। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ई0आर0ओ0 व जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर ज्ञापन देकर सभी फार्म-7 को तत्काल निरस्त करने और फार्म-7 जमा करने वालों और आवेदक के रूप में हस्ताक्षर करने वालों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की माँग की गई है।

जनपद हरदोई, हरदोई विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 204 व 205 पर क्रमशः 113 व 128 फार्म-7 जमा किये गये हैं। यह सभी फार्म समाजवादी पार्टी समर्थक विशेष कर मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटने के लिए भा0ज0पा0 द्वारा बी0एल0ओ0 के पास जमा किये गये है। सभी मतदाता दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं, और जीवित है।

जनपद मऊ, घोसी विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 73 व 74 अल्पसंख्यक बाहुल्य है। भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा दोनो  पोलिंग बूथों पर 100-100 से अधिक फार्म-7 में मतदाता का नाम और ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा करके समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए बी0एल0ओ0 व ई0आर0ओ0 पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। फार्म-7 में फर्जी आवेदकों द्वारा हस्ताक्षर को संज्ञान में लेकर एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाये।

जनपद मथुरा, मथुरा-वृन्दावन विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 321 में एक ही व्यक्ति (राजेश शर्मा) बी0एल0ए0 द्वारा थोक में (बल्क) में फार्म-7 में मतदाता का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर जमा किया गया है। यह सभी मतदाता मुस्लिम समुदाय के है।

जनपद सोनभद्र, राबर्ट्रसगंज विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्य 21 व 14 में क्रमशः 69 व 14 फार्म-7 भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा बी0एल0ओ0 के पास जमा किये गये है। फार्म-7 में मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट है। सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक है। इसी प्रकार सोनभद्र के सभी विधान सभाओं में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा कर के समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश की जा रही है।  राबटर््सगंज विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 14 में बूथ लेवल एजेन्ट (बी0एल0ए0) ने लिखित शिकायत किया है, कि उसका नाम सोहन भारती है।जबकि अंग्रेजी में सोहन कुमार (SOHAN KUMAR) लिख कर फर्जी हस्ताक्षर बना कर किसी ने फार्म-7 भर कर जमा किया है, जबकि बी0एल0ए0 सोहन भारती द्वारा फार्म-7 पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।

जपनद फतेहपुर, फतेहपुर सदर विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या 144 में भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर के फार्म-7 जमा किया गया है। और बी0एल0ओ0 पर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक है। तथा अपने दर्ज निवास पर स्थाई रूप से निवस कर रहे है।

अयाहशाह विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 257 में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा कर दिये गये है। सभी फार्मों में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट है। भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध ढंग से नाम काटने की साजिश की जा रही है।

जनपद बस्ती, सभी विधान सभाओं में सभी पोलिंग बूथों  पर  भा0ज0पा0  कार्यकर्ताओं  द्वारा  फार्म-7 भर कर जमा किये गये है। सभी मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है। और सभी अपने दर्ज पते पर निवास कर रहे है। सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक हैं।

जनपद वाराणसी, शहर उत्तरी विधान सभा में प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा मुस्लिम समुदाय का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने पर बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया था, और बी0एल0ओ0 द्वारा सभी गणना प्रपत्रों की स्थलीय जाँच की गई थी, उसके बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज है।

जनपद इटावा, बिधूना विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या-25 के मतदाता क्रमांक 636 पर अंकित मतदाता का नाम दर्ज है, और भरथना विधानसभा में 2003 की मतदाता सूची के भाग संख्या 212 के क्रमांक 1358 पर नाम दर्ज है। एवं अंकित के पिता हुकुम सिंह का नाम कन्नौज विधान सभा के भाग संख्या 163  के  क्रम  संख्या  755  पर  दर्ज  है। अंकित को नो-मैपिंग की नोटिस दी गई थी। समस्त कागजात के साथ मैपिंग की सुनवाई अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दिखाया परन्तु सुनवाई अधिकारी ने मैपिंग करने से मना कर दिया।

जनपद झाँसी, झाँसी नगर विधान सभा में फार्म-7 में मतदाता का नाम ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा किये गये है। सभी फार्म-7 में मुस्लिम मतदाताओं का नाम है, और सभी मतदाता दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है। भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने की शाजिस की जा रही है।
जनपद अलीगढ़, छर्रा विधान सभा में मुस्लिम और यादव बाहुल्य पोलिंग बूथों पर समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए भा0ज0पा0 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। सभी मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भर कर बी0एल0ओ0 के पास  जमा  किया  था,  और  बी.एल.ओ.  ने  स्थानीय सत्यापन किया उसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम दर्ज है। वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए भा0ज0पा0 द्वारा लगातार जिलाधिकारी पर दबाव बनाया जा रहा है।

जनपद फर्रूखाबाद, भोजपुर विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 333 पर बी0एल0ओ0 के पास बड़ी संख्या में फार्म-7 मिले है। विधान सभा के सभी पोलिंग बूथों पर 100-150 फार्म-7 जमा किये गये है, जिसमें मुस्लिम समुदाय और पी0डी0ए0 मतदाताओं के नाम दर्ज है। भा0ज0पा0 द्वारा अवैध ढंग से नाम काटने की साजिश की जा रही है।

जनपद मुरादाबाद, सभी विधान सभाओं में सभी पोलिंग बूथों पर फार्म-7 में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 व ई0आर0ओ0 के पास जमा किये  गये है। सभी मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा किया था, और बी0एल0ओ0  द्वारा  स्थलीय  सत्यापन  किया  गया था। उसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में सभी का नाम दर्ज है। सभी मतदाता दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है, और जीवित है। भा0ज0पा0 द्वारा जिलाधिकारी पर दबाव बना कर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने की शाजिस की जा रही है।

जनपद रामपुर, मिलक विधानसभा के पोलिंग बूथ संख्या 129 पर बी0एल0ओ0 द्वारा कृपाल सिंह और अन्य व्यक्तियों के नाम से आपत्ति प्राप्त करना दर्शाते हुए समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम काटने का कार्य किया गया है। सम्पूर्ण विधान सभा के कई पोलिंग बूथों पर शिकायतें प्राप्त हुई है, कि भा0ज0पा0 द्वारा फार्म-7 में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा किये गये हैं, और ई.आर.ओ. व जिलाधिकारी द्वारा बी0एल0ओ0 पर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

जनपद कानपुर आर्यनगर विधान सभा के सभी पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। सभी फार्म में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय और पी0डी0ए0 मतदाताओं का नाम है। भारत निर्वाचन आयोग के नियम, “कोई भी व्यक्ति एक दिन में अधिकतम 5 फार्म ही जमा कर सकता है, व बी0एल0ए0 एक दिन में अधिकतम 10 फार्म ही जमा कर सकता है, तथा बी0एल0ए0 के फार्म के साथ शपथ पत्र देना होगा” आदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है। भा0ज0पा0 द्वारा सपा समर्थक वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने की साजिश की जा रही है।

जनपद बलिया, बलिया नगर विधान सभा में सभी बूथों पर बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा किये गये है। सभी फार्म में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट है। भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में फार्म जमा कर के ई0आर0ओ0 और जिलाधिकारी पर समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम काटने के लिए दबाव बना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपते हुए के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।