Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति लोकसभा चुनाव 2024 साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का होगा

लोकसभा चुनाव 2024 साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का होगा

376
मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार
मिल्कीपुर उपचुनाव मजबूत किलेबंदी की रणनीति तैयार

 लोकसभा चुनाव 2024 साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का होगा

उत्तर प्रदेश देश को प्रधानमंत्री देता है। लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा चुनाव है। भाजपा देश के बड़े विपक्षी नेताओं के खिलाफ तमाम तरह की साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए जबरन विपक्षी नेताओं को फर्जी केस में फंसाती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा के इन हथकंड़ो से संघर्षशील नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ 4 प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई जा रही है। इसका मतलब क्या 90 प्रतिशत बेरोजगारों को रोजगार मिल गया है? गैस सिलेण्डर, दूध, आटा, दाल सब महंगा हो गया है। महंगाई से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा के पास महंगाई कम करने का कोई भी जवाब नहीं है


    अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान छला गया है। उसको न तो एमएसपी मिली नहीं उसकी आय दुगनी हुई। गन्ना किसान को बकाया भुगतान भी नहीं मिला। नौजवान का भविष्य अंधेरे में हैं। शिक्षामित्र आज भी परेशान और बेहाल हैं। गरीब की रोजी-रोटी पर आफत है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराधी बेखौफ हैं। खाकी की साख में गिरावट है। भाजपा ने जिस उद्योगपति को बढ़ाया था और दुनिया में नम्बर 2 पर पहुंचा दिया था, वह 20 लाख करोड़ रूपये के घाटे में चला गया है। एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब गया। केन्द्र सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। हमने प्रदेश सरकार से कई बार कहा कि टॉप 10 या टॉप हंड्रेड माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची जारी क्यों नहीं कर रही है…?

READ MORE-UP में IAS अफ़सर का तबादला अनुज झा बने DM जौनपुर

लोकसभा चुनाव 2024 साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का होगा

अखिलेश यादव के निर्देश पर ’जातीय जनगणना’ संगोष्ठी कार्यक्रम के चौथे दिन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप द्वारा सोनभद्र के ब्लॉक चोपन स्थित आदिवासी बाहुल्य गांव करगरा व विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के गांव म्योरपुर में जनसमूह को संबोधित किया गया।डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जातीय जनगणना के बिना प्राप्त आंकड़े अधूरे होते हैं 1931 के अंतिम जनगणना में सब जातियों को भी गिना गया था तब देश को पता चल सका कि इस देश में कौन सी जातियां कितनी शिक्षा, रोजगार संसाधन, जमीन का मालिकाना हक या सम्पन्नता पा सकीं। गरीबों में सबसे हाशिये पर कौन है…? बेघर कौन लोग है? अशिक्षित कौन सबसे ज्यादा रह गया।डॉ. कश्यप ने कहा कि बिना जातियां गिने वंचित शोषित वर्ग की पहचान अधूरी रह जाती है। आदिवासी समाज के लिए अखिलेश यादव जी ने विधानसभा से आरक्षण करा कर दो सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित कराई जिससे सदन में हर वर्ग, समाज के व्यक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज सब के अधिकारों पर डाका डाल रही है समाजवादी पार्टी पिछड़ो, आदिवासियों सभी वर्गों की लड़ाई लड़ती आई है। लोकसभा चुनाव 2024 साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का होगा