Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

311
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव

भाजपा जनता के बीच बेनकाब हो चुकी हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की अराजकता और गुण्डई से गरीब पीड़ित है। किसान, नौजवान संकट में है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा के झूठ और लूट को समझ गयी है। भाजपा ने संविधान विरोधी कार्य किया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती थी, पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना, नौकरियों में घोटाला किया। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है, विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा के कुशासन, भेदभाव और नफरत की राजनीति से ऊब गयी है। UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

    भाजपा का शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक बनाया गया भ्रमजाल टूट चुका है। भाजपा की कथनी और करनी एक दूसरे से विपरीत है। लोकसभा चुनाव में पराजय से भाजपा में घबराहट है। इनके अपने सहयोगी और समर्थक किनारा करने लगे हैं। जनता में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग गरीबों में निराशा है। बीजेपी ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। महंगाई बढ़ाकर सबको ठगा है। भाजपा ने किसी को नहीं छोड़ा। भाजपा ने अपनी गलत नीतियों से दलितों, पिछड़ों, नौजवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों महिलाओं सभी को संकट में डाला। लोगों को प्रताड़ित किया।

    देश और प्रदेश की जनता समाजवादियों की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता के दुःख-दर्द और उसकी जरूरतों को समझती है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। हमेशा जनता के हित में फैसले लिए है। प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी पर जो भरोसा जताया है पार्टी उसे और मजबूत करेगी।

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री का यह बयान कि 100 रूपये किलो से ज्यादा दाल कहीं नही है‘ भयावह रूप ले चुकी महंगाई और उससे परेशान जनता का मजाक उड़ाने जैसा है। यह गरीब जनता के प्रति उनकी संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।रीबू जी ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सदैव सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का विरोध सड़क से संसद तक किया है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने उन पर अपना भरोसा जताते हुए समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी नम्बर की ताकतवर पार्टी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।रीबू श्रीवास्तव के अनुसार समाजवादी महिला सभा कृषि मंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान का विरोध करते हुए प्रदेश में ज्ञापन के माध्यम से कृषि मंत्री से मांग करती है या तो दाल की कीमत 100 रूपये करें या फिर अपनी अज्ञानता के लिए देश की जनता से माफी मांगे। UP में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव