Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण को शपथ की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण को शपथ की हार्दिक शुभकामनाएं

211

मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण को शपथ की हार्दिक शुभकामनाएं -हृदय नारायण दीक्षित
विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 25 मार्च, 2022 को प्रदेश के कर्मठ, कर्मयोगी, विकास पुरुष एवं सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले मंत्री गण को भी शुभकामनाएं दी है।
श्री दीक्षित ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित मंत्रिमण्डल पूर्व की भांति प्रदेश में 24 करोड़ जनता के विकास एवं उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करेंगा। सभी मंत्रिमण्डल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने सौपे गये कर्तव्यों के निर्वहन करने में सफल हो और सफलता के नए क्षितिज स्पर्श करें।


मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण को शपथ की हार्दिक शुभकामनाएं – रमापति शास्त्री
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर श्री रमापति शास्त्री जी ने प्रदेश के कर्मठ, कर्मयोगी, विकास पुरुष एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।