Facebook Instagram Telegram Twitter Youtube
Sign in
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • विशेष
  • साहित्य जगत
  • स्वास्थ्य
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ई पत्रिका
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
संपर्क करें
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Thursday, October 30, 2025
Facebook
Twitter
Youtube
Logo
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • विशेष
  • साहित्य जगत
  • स्वास्थ्य
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ई पत्रिका
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
Home उत्तर प्रदेश ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

By
Nishpaksh Dastak
-
June 24, 2024
144
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Print
Telegram
    ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार
    ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार। कई नये फीचर्स के साथ जल्द ऑनलाइन उपलब्ध होंगे ई-स्टाम्प। सरकार ने कर ली है सुरक्षित ई-स्टाम्प के बिक्री की तैयारी। जाली स्टाम्प पेपर के भय से मिलेगी पूरी तरह से मुक्ति। शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प पेपर के जरिए योगी सरकार करेगी बड़ी शुरुआत। ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाने जा रही है। इसके लिए स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प के जरिए इस सुविधा का लाभ जनता को देने की तैयारी है। इन ई-स्टाम्प को आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन प्रमाणन के बाद पर्सनलाइज्ड करके उसी आधार कार्ड धारक के द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के प्रयोग के लिए प्राप्त किया जा सकेगा। इससे जाली स्टाम्प के भय से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ई-स्टाम्प के नये प्रारूप की डिजाइन भी फाइनल कर चुका है।

    होंगे विशेष सिक्योरिटी फीचर्स

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिलहाल 100 रुपए से कम के ई-स्टाम्प को लेकर ये प्रयोग किया जाएगा। नये प्रारूप की रूपरेखा और ई-स्टाम्प को सुरक्षित रखने के लिए 9 प्रकार के विशेष नये सिक्योरिटी फीचर्स इस्तेमाल में लाए गये हैं। इसमें 1-डी बार कोड, स्टैटिक लाइन, एसडी अमाउंट, स्टैटिक एसडी अमाउंट, टेक्स्ट थ्रेड, एएसवाईएम सर्टिफिकेट आईडी, खरीददार का नाम, सिंगल लेयर लोगो, टेक्स्ट थ्रेड डेट, टेक्स्ट रिबन और बीजी का उपयोग किया गया है। इसके जरिए जाली स्टाम्प बनाना असंभव हो जाएगा।

    छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प की रहती है सबसे अधिक मांग

    बता दें कि 10 रुपए के स्टाम्प पेपर के मुद्रण में तकरीबन 16 रुपए का खर्च आता है। इसमें कानपुर डिपो से उसके परिवहन की लागत भी शामिल है। छोटे मूल्य के स्टाम्प का प्रयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है। शपथ पत्र, विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं, विद्यालय, महाविद्यालय में प्रवेश के वक्त, सेवायोजन में और लोक शिकायतों में छोटे मूल्य के स्टाम्प पेपर इस्तेमाल में लाए जाते हैं। 2023-24 के आंकड़ों पर गौर करें तो 100 रुपए से अधिक मूल्य के 47 लाख से अधिक ई-स्टाम्प जारी किये गये, वहीं 100 रुपए से कम मूल्य के 2 करोड़ 56 लाख से अधिक ई-स्टाम्प पेपर जारी किये जा चुके हैं। माना जाता है कि छोटे मूल्य के स्टाम्प पर आनुपातिक कमीशन कम होता है, ऐसे में अक्सर ऐसी शिकायतें भी मिलती हैं कि कुछ वेंडर छोटे मूल्य के स्टाम्प की कृत्रिम किल्लत बताकर कालाबाजारी का भी प्रयास करते हैं। अब छोटे मूल्य के सुरक्षित ई-स्टाम्प की उपलब्धता के बाद इस प्रकार की परेशानियों से भी निजात मिलेगी। ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    • TAGS
    • agra
    • ASYMCertificateID
    • BuyerName
    • Chief Minister
    • enjoy
    • eStamp
    • Haryanagovernment
    • LightandSoundShow
    • RamlalaDarbar
    • SdAmount
    • Secure
    • SingleLayerLogo
    • StaticLine
    • StaticSdAmount
    • TextRibbon
    • TextThread
    • TextThreadDate
    • tourists
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleरामलला दरबार में हरियाणा सरकार
      Next articleग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा महाकुंभ
      Nishpaksh Dastak
      Nishpaksh Dastak
      http://nishpakshdastak.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      अंबिका लॉ कॉलेज से कानूनी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

      गजरौला,बागपत,मोरना और सेमीखेड़ा की चीनी मिलों का होगा क्षमता विस्तार

      चीनी मिलों पर 2200 करोड़ से अधिक धनराशि बकाया

      अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े बंदी:राजपाल

      अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े बंदी:राजपाल

      बुलंदशहर:महिला अधीक्षक की तानाशाही से अधिकारियों कर्मियों में दहशत

      बुलंदशहर:महिला अधीक्षक की तानाशाही से अधिकारियों कर्मियों में दहशत

      रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

      रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

      जनता ने सपा को रिजेक्ट कर दिया-सूर्य प्रताप शाही

      जनता ने सपा को रिजेक्ट कर दिया-सूर्य प्रताप शाही

      यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति-मुख्यमंत्री

      यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति-मुख्यमंत्री

      प्रतिभाशाली युवाओं से भरा उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री

      प्रतिभाशाली युवाओं से भरा उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री

      मोटी रकम देकर कमाऊ जेल पहुंचे अधीक्षकों पर नहीं होती कार्रवाई!

      प्रेम प्रसंग: सुर्खियों में रहे डीआईजी जेल..!

      बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर में नल से जल:मुख्यमंत्री

      बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर में नल से जल:मुख्यमंत्री

      रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

      यूपी बना भारत का उभरता आईटी हब

      संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द-योगी

      संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द-योगी

      Magazine

      Popular Posts

      • All
      • Featured
      • All time popular
      More

        नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ग्रामीण भारत के विकास को सही दिशा दें

        June 25, 2021 0
        लखनऊ। सुनील कुमार, सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं वित्त आयोग से संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा बैठक...
        भाजपा-आरएसएस की वजह से देश की विदेश नीति कमजोर: अखिलेश यादव

        UP जंगलराज में बदल चुका-अखिलेश यादव

        December 25, 2024
        लखीमपुर में टंकी गिरने की जांच करेगी टेक्नीकल असिस्टेंस कमेटी

        लखीमपुर में टंकी गिरने की जांच करेगी टेक्नीकल असिस्टेंस कमेटी

        April 28, 2025

        यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद

        September 22, 2023

        कर्मचारियों के पेंशन निस्तारण के लिए ई-पेंशन पोर्टल क्रियाशील

        May 1, 2022

        Breaking News

        छठ: वह पर्व जहाँ राजा और रंक एक घाट पर

        Nishpaksh Dastak - October 27, 2025 0
        छठ: वह पर्व जहाँ राजा और रंक एक घाट पर माथा टेकते हैं। छठ वह प्राचीन पर्व है जिसमें राजा और रंक एक घाट पर...
        शिक्षित वर्ग में जातीय पूर्वाग्रह का स्थायित्व

        शिक्षित वर्ग में जातीय पूर्वाग्रह का स्थायित्व

        Nishpaksh Dastak - October 27, 2025 0
        भारतीय समाज में शिक्षा को हमेशा समानता और प्रगतिशीलता का माध्यम माना गया है, किंतु विडंबना यह है कि शिक्षित वर्ग भी जातीय पूर्वाग्रहों...

        अंबिका लॉ कॉलेज से कानूनी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

        Nishpaksh Dastak - October 25, 2025 0
        अयोध्या/मवई। बिका लॉ कॉलेज का भव्य उद्घाटन अयोध्या की लवली मिश्रा महामंडलेश्वर ने किया और कहा कि अंबिका लॉ कॉलेज के...
        परीक्षा में नवाचार के समांतर चुनौतियां

        परीक्षा में नवाचार के समांतर चुनौतियां

        Nishpaksh Dastak - October 25, 2025 0
        परीक्षा के मानकों और जटिलताओं के मसले पर पिछले लंबे समय से बहस होती रही है। इसमें...
        गजरौला,बागपत,मोरना और सेमीखेड़ा की चीनी मिलों का होगा क्षमता विस्तार

        चीनी मिलों पर 2200 करोड़ से अधिक धनराशि बकाया

        Nishpaksh Dastak - October 24, 2025 0
        अधिकारी मस्त, एसीएस गन्ना व्यस्त और किसान त्रस्त।गन्ना बकाया बिल भुगतान में सरकार को गुमराह कर रहे अफसर! प्रदेश की 30 चीनी मिलों...
        Logo

        ABOUT US

        मानव मन भावनाओं का अथाह सागर है।प्रतिपल उठती भावुक लहरें एक नये मंथन को जन्म देती हैं, एक नये विचार का आविर्भाव करती हैं। 'मेरी अभिव्यक्तियाँ' भावनाओं के मंथन को शाब्दिक रूप मे व्यक्त कर पाने का एक प्रयास है....

        Read More >>

        FOLLOW US

        Facebook
        Twitter
        Youtube

        Copyright © All rights reserved Nishpakshdastak

        • Cookies-Policy
        • Privacy Policy
        • Disclaimer
        • Contact Us