Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गुड होप फाउण्डेशन ने बांटे बच्चों को फ्री किट और मास्क

गुड होप फाउण्डेशन ने बांटे बच्चों को फ्री किट और मास्क

224

लखनऊ। इंदिरा नगर में जिन बच्चों की परीक्षाएं होती है, उन बच्चों को बिल्कुल मुफ्त स्टेशनरी किट और मास्क, सेनिटैजर दिया गया।
गुड होप फाउंडेशन के चेयरमैन इंद्रपाल यादव ने बताया कि ये संस्था काफी समय से गरीब बच्चों की मदद करती रही है। पूरे कोरोना काल में गुड होप फाउंडेशन ने आवश्यकता के मुताबिक गरीब परिवार के बच्चों को आवश्यक खाद्य सामग्री बड़े पैमाने पर बांटी गई।
श्री यादव ने बताया कि आज फाउंडेशन ग्रुप ने पढ़ाई कर रहे बच्चों को सम्मानित किया और मुफ्त किट बांटी गई जिसमें मास्क और सेनिटैजर भी था।
मैनेजर उमेश चंद्र ने बताया कि कोविड नियमों को ध्यान में रख कर बच्चों को पूरी सावधानी से शोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। इस अवसर पर सहायक मैनेजर अभिनव मिश्रा भी मौजूद रहे।