
वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम पर उमड़ा जनसैलाब। अच्छी शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवर सकता है।

अयोध्या/रुदौली। अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर लक्ष्य शिक्षा एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार वह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्य के राष्ट्रीय संरक्षक ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह लोधी ने रुदौली के सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती व महापुरुषों के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के भव्य स्वागत समारोह के पश्चात वक्ताओं ने शिक्षा व सामाजिक विकास के प्रति अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अभिभावक जनों को प्रेरित किया।शिक्षा से ही हम सब समाज को आगे बढ़ा सकते है। अच्छी शिक्षा से ही से बच्चों का भविष्य संवर सकता है।बता दे 16 मार्च को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों सम्मानित किया गया।
रुदौली आगमन पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने भेलसर टिकैनगर मार्गं पर स्थित अनमोल पब्लिक स्कूल खण्डपिपरा का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक मा०अमरपाल सिंह ज्वाइंट कमिश्नर उत्तराखंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा चंडीगढ ,राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह पटेल रायपुर छत्तीसगढ , राष्ट्रीय टेक्निकल प्रभारी इंजि .रवि कुमार सिंह पुणे ,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डाक्टर चंद्र शेखर शास्त्री, लता राजपूत राष्ट्रीयकार्यकारिणी सदस्य, हरिमोहन सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,राष्ट्रीय संरक्षक साहिब सिंह लोधी भोपाल मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पुणे,मध्यप्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नारायण सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश बाबू लोधी ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ,महामंत्री बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष रमेश सिंह सिंह ,उत्तर प्रदेश टेक्निकल प्रभारी आनंद कुमार सिंह, प्रचारक उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र सिंह,अनार सिंह प्रमोद राजपूत डा प्रेम पीत सीतापुर अनीश बाबू लोधी विनोद कुमार राजपूत ( JE )जी लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउन्डेशन व वीरांगना अवंतीबाई लोधी उत्थान समिति के पदाधिकारियों सहित सम्मानितजन हजारों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। अच्छी शिक्षा से भविष्य संवर सकता है-अमरपाल सिंह लोधी