Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या 11 माह पूर्व अपहृत युवती ने बरामद

11 माह पूर्व अपहृत युवती ने बरामद

194

11 माह पूर्व अपहृत की गई एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 11 माह पूर्व अपहृत की गई एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि गत वर्ष क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के बहनोई ने मवई थाना पहुंच कर घटना की लिखित सूचना दी।पुलिस ने धारा 364,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती के तलाश में लगी हुई थी।

शनिवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि युवती नेवरा तिराहा पर कहीं जाने के लिये खड़ी है।प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल उपनिरीक्षक सुजीत मौर्या को महिला सिपाही के साथ मौके पर भेजा।उपनिरीक्षक सुजीत मौर्या द्वारा महिला सिपाही के साथ पहुंच कर युवती को बरामद कर लिया गया।बताया जाता है कि अपहरणकर्ता बस्ती जिले का है।पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।