Thursday, March 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया-अखिलेश यादव

गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया-अखिलेश यादव

191

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया था जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। 2 अक्टूबर के दिन हम उन्हें शत-शत नमन करते है।