Monday, March 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 23 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

23 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

301

23 अक्टूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन।

प्रतापगढ़। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ परिसर में दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो आनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। आनलाइन आवेदन के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात उन्हें पुनः आनलाइन रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लॉगिन आई0डी0 द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है।