Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले का आयोजन

218

लखनऊ- सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ सुधा पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ परिसर में दिनांकः 24.2.2021 को प्रातः 10ः00 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें (01) कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है।
    (1) प्रतिभागी कम्पनी का नाम- श्योरविन बी0पी0ओ0 सर्विस लि0, पद/पद नाम- टेलीकाॅलर(सी0एम0 हेल्पलाइन 1076 हेतु), अभ्यर्थी वर्ग-पुरूष, शैक्षिक योग्यता-इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 29 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-06 माह के प्रशिक्षण अवधि में 6000/-उसके पश्चात 9500-10000, कार्यस्थल-लखनऊ।


उन्होंने बताया कि पूर्ण विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर करना सुनिश्चित करंे, उक्त मेले में sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत तथा आन-लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एवं प्रवासी भी प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। सभी प्रतिभागी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाईन का अनुपालन करेंगें। परिसर में मास्क लगाकर एवं दो गज की दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अन्यथा परिसर में प्रवेश निषेध कर दिया जायेगा।