अयोध्या में 1614 विद्यालयों का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, एम0डी0एम0 एवं निपुण भारत टास्कफोर्स तथा आॅपरेशन कायाकल्प की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजनान्तर्गत मूलभूत सुविधाओं के संतृप्तीकरण के स्थिति की ब्लाकवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्मार्ट मानक के अनुसार होना चाहिए तथा रसोईयां एमडीएम को अच्छे गुणवत्ता के साथ बनाये तथा विद्यालय में शौचालय साफ सुथरा रखने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक रजिस्टर होना चाहिए तथा बच्चों की पढ़ाई 8 घंटे होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2022-23 में कम्पोजिट ग्राण्ट की कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट की तैयारी विद्यालयवार प्राथमिकता के आधार पर तैयार करायी गयी है। अयोध्या में 1792 विद्यालयों के सापेक्ष 1614 विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। विद्युत पोल से 40 मीटर से अधिक दूरी वाले 178 विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाना शेष है। 41 विद्यालयों में विद्युतीकरण कराये जाने हेतु धनराशि विद्युत विभाग में जमा हो चुकी है। 1792 विद्यालयों के सापेक्ष 1569 विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण है। 156 विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल अनारम्भ है तथा 67 विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 1792 विद्यालयों का जियो टैग सर्वेक्षण ए0आर0पी0 द्वारा कराया जा रहा है तथा आॅपरेशन कायाकल्प के असंतृप्त पैरामीटर पर विद्यालयवार सूची सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करायी जा चुकी है, जिसके आधार पर कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने जर्जर भवनों के स्थान पर 12 नवीन प्राथमिक तथा 01 नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय की मांग राज्य परियोजना कायाकल्प से की गयी है। सभी 1792 विद्यालयों में गत तीन वर्षो में कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट से कराये गये व्यय का विवरण वाॅल राइटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button