Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home अपराध दामाद से विवाद महिला ने लगाई फांसी

दामाद से विवाद महिला ने लगाई फांसी

246
एमएसएमई इकाइयों को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान
एमएसएमई इकाइयों को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान

दामाद से विवाद होने पर महिला ने लगाई फांसी।

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव में बुधवार की देर रात दामाद से विवाद होने पर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी व थानाध्यक्ष मवई ओमप्रकाश तिवारी ने घटना की गहनता से छानबीन की। ग्राम रसूलपुर नेवादा निवासी राजू ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि मेरा दामाद मिथुन बुधवार को प्रतापगढ़ के लालगंज से पुत्री कविता को विदा कराने आया था।रात में मेरी पत्नी आरती 38 वर्ष और दामाद मिथुन के बीच पुत्री की विदाई को लेकर विवाद हो गया। दामाद से विवाद महिला ने लगाई फांसी

विवाद बढ़ने पर दोनो के बीच काफी कहा सुनी और गाली गलौज हुआ इसके बाद दामाद अपने घर चला गया।रात लगभग एक बजे पत्नी का शव बड़ेर से लटकता हुआ मिला।घटना की सूचना पर सीओ रूदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी,थानाध्यक्ष मवई ओम प्रकाश तिवारी,नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव तथा पीआरवी 0931 के प्रभारी लालचंद मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने महिला का शव उतार कर चारपाई पर लिटा दियाथा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पीएम के लिये भेज दिया है।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चायें हो रही है।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। दामाद से विवाद महिला ने लगाई फांसी