Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ उपमुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे पर जरूरतमंद को राशन सामग्री एवं दवा किट का...

उपमुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे पर जरूरतमंद को राशन सामग्री एवं दवा किट का वितरण किया

169

उपमुख्यमंत्री ने चौक स्थित लाजपत नगर, गुरुद्वारे पर जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री एवं दवा किट का वितरण किया।मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग चौराहा पर जरूरतमंद लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और भाप की मशीन का वितरण किया।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने आज चौक स्थित लाजपत नगर गुरुद्वारे में सेवा ही संगठन के तत्वधान में निराश्रित लोगों को राशन किट का वितरण किया तथा कोविड-19 लक्षण वाले लोगों के लिए निशुल्क दवा किट का वितरण किया इसके साथ ही आर्यसमाज मंदिर में कोरोना महामारी की रोकथाम एवं मृत आत्माओं की शांति की कामना को लेकर हो रहे हवन में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्र का साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में श्री नीरज बोरा विधायक, श्री अनुराग मिश्रा, श्री विष्णु त्रिपाठी लंकेश, श्री नीरज सक्सेना, श्री लल्लू मिश्रा,रिद्धि किशोर गौड़ ,नीरज सक्सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में भारतीय मजदूर संघ का उल्लेखनीय योगदान-योगी

उप मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग चौराहे पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित को कोविड़ प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क, सेनेटाइजर और भाप की मशीन वितरित किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने समाजसेवियों का उत्साहवर्धन भी किया।इस अवसर पर सुरेश तिवारी विधायक, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष/ ट्रस्टी राजीव मिश्रा,पार्षद बबलू मिश्रा, श्रवण नायक, नागेन्द्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।