Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सास ननद को बहु ने किया लहुलुहान

सास ननद को बहु ने किया लहुलुहान

326

सास ननद को बहु ने किया लहुलुहान मामूली कहासुनी में चली कुल्हाड़ी।

योगेंद्र यादव

अयोध्या/रुदौली। कोतवाली रुदौली के पुलिस चौकी शुजागंज अंतर्गत मानपुर मजरे बिचाला में नहाने को लेकर सास बहू व ननद में हुआ विवाद। विवाद इस कदर बढ़ा कि बहू ने सास पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला सास हुई बुरी तरह घायल घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही चौकी प्रभारी शुजागंज बिनय यादव अपने हमराही के साथ पहुंचकर सास व ननद गुड़िया पुत्री देवकी प्रसाद और बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया। सांस की हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर। बहू का इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में करवाया जा रहा है। देवकी प्रसाद पुत्र रामकिशोर की तहरीर पर बहू गीता पत्नी वीरेंद्र निवासी मानपुर के खिलाफ धारा 323 324 504 में मुकदमा दर्ज हो गया है।