आशियाना परिवार की धार्मिक स्थल यात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन

176
आशियाना परिवार की धार्मिक स्थल यात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन
आशियाना परिवार की धार्मिक स्थल यात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन

आशियाना परिवार की धार्मिक स्थल यात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन। बाराबंकी के महादेवा और परिजात वृक्ष का भी हुआ भ्रमण। अयोध्या में हो रहे नए निर्माणों व खूबसूरती की श्रद्धालुओ ने की सराहना।

राकेश यादव

लखनऊ। सनातन धर्म के संवर्धन एवं विकास को लेकर रविवार को आशियाना परिवार की ओर से धार्मिक स्थलों की यात्रा हुई। राजधानी लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा बाराबंकी, अयोध्या के श्रीराम मंदिर होते हुए आशियाना के सेक्टर के स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। 53 सदस्यों की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश में शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। यात्रा के दौरान भक्ति गीत और भजन भी पेश किए गए।

सनातन धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन और विकास के लिए आशियाना परिवार समय समय पर आयोजन करता रहता है। इस कड़ी में परिवार की ओर एक दिवसीय धार्मिक स्थलों की यात्रा का आयोजन हुआ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर से विधि विधान पूजा अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। 31 महिलाओं और 22 पुरुषों के साथ शुरू हुई इस यात्रा को विदा करने के लिए समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। इस मौके पर शिक्षाविद विनोद रात्रा, अशोक रघुवंशी समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजधानी की आशियाना कॉलोनी से शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा का पहला पड़ाव बाराबंकी जनपद स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर रहा। पीताम्बर पटका डाले जब यह समूह बम बम भोले, जय भोलेनाथ के नारों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रृद्धालुओ की यह टोली महादेव मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित परिजात वृक्ष (कल्प वृक्ष) परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान परिजात पेड़ पर लगे पुष्प को देखकर लोग काफी प्रफुल्लित नजर आए। यात्रा के दौरान भक्तिगीत, भजन व सोहर गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत 53 सदस्यों का यह दल अयोध्या धाम पहुंचा। अयोध्या धाम में पूरी टीम ने राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन के साथ अयोध्या में हो रहे नए निर्माणों को देख सरकार के कार्यों की सराहना भी की।

धार्मिक यात्रा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सेना के सेवानिवृत कर्नल आरएस जग्गी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी, रेखा सिंह, ललित मिश्रा, सरिता सिंह, किरण पांडेय, नीरज शर्मा, नीलम सिंह, बबिता, अशोक अवस्थी, मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, प्रेम कृपलानी, प्रदीप बालिया, अधिवक्ता डीएस पांडेय मौजूद रहे। यात्रा के प्रबंधक एवं आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी दिवेदी ने बताया कि संस्था समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आशियाना परिवार की धार्मिक स्थल यात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन