Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home अपराध अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या

अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या

313
अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या
अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या
अनिल साहू
अनिल साहू

अयोध्या में डेयरी संचालक की धारदार हथियार से हत्याः भेलसर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, छोटा भाई हुआ घायल। भेलसर चौकी क्षेत्र में नहीं रुक रही एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं। नेशनल हाईवे पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल…? अयोध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या

अयोध्या/भेलसर। अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलसर चौकी के पास हाईवे पर मखवापुर के पास बीती रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। स्थानीय डेयरी संचालक 42 वर्षीय राघवेंद्र यादव, निवासी नईपुरा की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में उनका छोटा भाई अरविंद यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाई प्रतिदिन की तरह रात करीब 11:30 बजे दूध लेने गांव की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, जबकि हमलावरों की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के भेलसर चौकी अंतर्गत मखवापुर के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में डेयरी संचालक राघवेंद्र यादव की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर कार में सवार थे और उन्होंने सुनसान स्थान पर राघवेंद्र को रोककर धारदार हथियार से हमला किया। भाई को बचाने पहुंचे अरविंद यादव पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राघवेंद्र की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाई दूध की डेयरी चलाते थे और घटना के समय रोजाना की तरह दूध लेने जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस जघन्य घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

योध्या हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या