Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

आई.ए.एस. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र यशार्थ शेखर लखनऊ टॉपर

268


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र यशार्थ शेखर ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यशार्थ अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ टॉपर रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उच्च पदों पर आसीन होकर सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्पूर्ण समाज में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।


यशार्थ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से सी.एम.एस. से प्राप्त की है एवं सदैव ही विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा वर्ष 2013 में 96.20 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की। यशार्थ ने ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।