पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। आने वाले...
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर छात्र सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र सभा...
अशोक भाटिया
1967 में रिलीज़ फिल्म उपकार ने कलाकार मनोज कुमार को भारत कुमार की संज्ञा दिलाई थी।इस लोकप्रिय फ़िल्म...
मैंने कभी भी किसी साधु-संत, ऋषि-मुनि या आचार्य के बारे में नहीं कहा, ‘मेरी टिप्पणी CM पर थी :अखिलेश यादव मेरी टिप्पणी...
चुनाव एक देश एक चुनाव की जगह सुरक्षा की दृष्टि से देश में कई चरणों में कई बार लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव होने लगे जिसने देश पर अनावश्यक खर्च भी बढ़ा दिया।
-डा. भरत मिश्र प्राची
एक राष्ट्र एक चुनाव इस देश के लिये कोई नई पहल नहीं है. आजादी के बाद 1951-52 से लेकर 1967 तक के लोकसभा विधानसभा के चुनाव एक साथ ही होते रहे लेकिन जब से सत्ता के प्रति राजनीति में मोह ज्यादा पनप गया, देश में छोटे - छोटे दल ज्यादा पनप गये जिससे आया राम, गया राम की कहानी शुरू हो गई। सत्ता के लिये कौन किधर चला जायेगा, कब चला जायेगा, किसी को पता नहीं। इस तरह के बदले हालात एवं असुरक्षित माहौल ने देश में लोकतंत्र की तस्वीर ही बदल डाली। विधान सभा, लोकसभा के परिवेश समय से पहले हीं डगमगाने लगे। मघ्यावधि चुनाव की स्थितियां बनने लगी। एक देश एक चुनाव की जगह सुरक्षा की दृष्टि से देश में कई चरणों में कई बार लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव होने लगे जिसने देश पर अनावश्यक खर्च भी बढ़ा दिया।
अब फिर से एक राष्ट्र, एक चुनाव कराये जाने की संवैधानिक बात सामने आ रही है जिसके तहत इस दिशा में देश के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविद के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश स्वीकार करते हुए वर्तमान केन्द्र सरकार ने वर्ष 2029 में एक राष्ट्र एक चुनाव कराये जाने की पहल शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की यह पहल देश एवं लोकतंत्र के हित में अवश्य है जहां चुनाव पर होने वाले अनावश्यक खर्च रोका जा सकता है पर देश में बदली राजनीतिक पृष्ठ्भूमि जहां लाभतंत्र के साथ - साथ माफिया वर्ग हावी है, इस तरह के परिवेश को कब तक स्थाईत्व प्रदान कर सकेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस पहल पर जहां सत्ता पक्ष सकरात्मक नजर आ रहा है, वहीं विपक्ष अपने - अपने तरीके से विरोध जता रहा है। फिर भी इस पहल पर कुछ राजनीतिक, कुछ संवैधानिक अड़चनें अवश्य नजर आ रही है जिसका समाधान सभी को मिलकर तलाशना होगा ।
फिलहाल वर्ष 2025, एवं 2026 में देश के 17 राज्यों के होने वाले विधान सभा चुनाव के कार्यकाल को बढ़ाये जाने की समिति ने सिफारिश की है जहां कुछ राज्यों में केन्द्र की सत्ता पक्ष राजनीतिक दल की सरकार तो कुछ राज्यों में विपक्ष की सरकार सत्ता में है जो एक टेढ़ी खीर है।
जब देश में एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव करा लिये जाय तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि देश में मध्यावधि चुनाव की स्थिति न बने, यहीं तर्क विपक्ष की ओर से आ रहा है।
एक राष्ट्र एक चुनाव को सफल बनाने के लिये देश में मध्यावधि चुनाव की स्थिति को टालने के मार्ग तलाशने होगे। इस दिशा में संविधान में एक कानून यह भी परित किया जाना चाहिए जो परिवेश मध्यावधि चुनाव के कारण बनते है, उस पर अकुंश लगाया जाय। बहुमत के आधार पर सरकार गिराने के बजाय अल्पमत की सरकार चलते रहने का कानून बने जिससे आया राम गया राम की कहानी खत्म हो। लोकसभा एवं विधान सभा परिवेश पर आया राम गया राम प्रभावहीन रहेंगे एवं देश में बहुदलीय की जगह राजनीतिक दलों की संख्या सीमित रहे तो एक राष्ट्र एक चुनाव सफल हो सकता है।
राजेश कुमार पासी
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करके राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी...
लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार के वन नेशन वन इलेक्शन की कैबिनेट...
जनपद बहराइच के महसी क्षेत्र में भेडिया के हमलों से जिन वयस्क-बच्चों समेत 10 जाने गईं उनमें सात शोक संतप्त परिवारीजनों को आज...
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। सन्यासी क्रोध नहीं करता है। जबसे भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है तबसे...
माफिया सरकार चलाते थे, 'बबुआ' 12 बजे तक सोता था। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास के लिए एक...
Popular Posts
आज का राशिफल कैसा बीतेगा दिन
ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी है। वहीं 3 जून को सुबह 2 बजकर 26 मिनट...
Breaking News
होली से पहले सूतक काल! क्या रहेंगी सावधानियां?
इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा (3 मार्च 2026) पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना -पूरा चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) - होने जा रहा है,...
रंग जो दिलों तक उतर जाएँ…
होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं, दिलों का मेल है। यह वह पर्व है जब पुराने गिले-शिकवे धुल जाते हैं और रिश्तों में फिर...
उप मुख्यमंत्री ने किया रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा
उप मुख्यमंत्री ने किया रेलवन जीएमबीएच फैक्ट्री का दौरा,जर्मनी दौरे पर गए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व आईटी मंत्री सुनील शर्मा ने रेल...
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर का छापा
लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह 7 बजे 50 से ज्यादा...
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक और कड़ा प्रहार
इस छापेमारी की खबर मिलते ही योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भावुक और तीखी पोस्ट कीं।...






















