
केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल एवं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड सातवां संस्करण समारोह में किया प्रतिभाग।
लखनऊ/आगरा। केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल एवं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कुंजामल एन कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड़ आगरा में आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड सातवां संस्करण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव ने कहा कि अपनों के बीच सम्मानित होना गौरव की बात है, इसका महत्व तब और बढ़ जाता है, जब यह आजादी के अमृत काल में मिल रहा है, आगरा मेरा अपना शहर है। सभी को युवा अवार्ड प्राप्त लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, प्रेरणा से देश आगे बढेगा। बृज क्षेत्र पवित्र क्षेत्र है, यह भगवान कृष्ण, व राधा की लीला भूमि है, यहां कला, स्थापत्य, धर्म, वास्तु,की महान विभूतियों ने जन्म लिया, विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी यहीं है, आगरा भी 4 बृज का भाग है। उन्होंने ब्रज रत्न अवार्ड की नई परंपरा प्रारंभ करने के लिए पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप पुरुस्कार, सम्मान मिलने से व्यक्ति को और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
पूरन डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवार्ड अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु प्रतिवर्ष ब्रजमंडल की 10 विभूतियों को अध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन, नृत्य जैसी 7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सभी विधाओं के लिए व्यक्तियों का चयन 30 सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाता है। इस बार यह अवार्ड अमरत्व सम्मान (मरणोपरांत) पदमश्री व पदम विभूषण स्व. गोपाल दास नीरज, एयरमार्शल अवधेश कुमार सिंह, पदमश्री डॉ. ललित कुमार, ध्रुपद गायक पंडित ब्रजभूषण गोस्वामी, भजन गायक पदमश्री अनूप जलोटा, कत्थक नृत्यांगना पदमश्री नलिनी तथा कमलिनी, साहित्यकार पदमश्री मोहनस्वरूप भाटिया, क्रिकेटर पूनम यादव, रंगकर्मी डिम्पी मिश्र, भिनेत्री अर्चना गुप्ता तथा ब्रज विशिष्ट सम्मान दो लोगों को गायक चंचल उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा को दिया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी आगरा श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए.मानिकंडन, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह, डॉ. बीना लवानिया,अजय शर्मा, डॉ. रामनरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ब्रज रत्न अवार्ड संस्करण समारोह






















