
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए जा रहे दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत आज मध्य विधानसभा लखनऊ महानगर मंडल एक माल एवेन्यू चौराहे पर नगर विकास मंत्री के शर्मा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी लखनऊ महानगर के महामंत्री राम अवतार कनौजिया नगर उपाध्यक्ष गुड्डा भैया एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दीवार लेखन कार्यक्रम में सहभागिता किया। भाजपा कार्यकर्ता बड़े मनोयोग से कर रहे हैं। भाजपा का दीवार लेखन अभियान 30 जनवरी तक जारी, जिसमें बूथ स्तर तक का आधारभूत भाग शामिल है। विधानसभा चुनाव के रंग में रंगी मांग। जिसमें प्रमुख और साधारण भी ब्रूस और पेंट लेकर आएंगे। लोकसभा चुनाव भाजपा ने कसी कमर
मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि हमें अपनी बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। बीते करीब दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता करीब से महसूस कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से नागरिकों के मन में नया विश्वास पैदा हुआ है। देश-प्रदेश में वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए हैं। हाइवे, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी की मजबूती हुई है। नए एम्स, आईआईटी बने हैं। कई योजनाओं ने नए मानक गढ़े हैं। योजनाओं की सिर्फ घोषणा नहीं हुई है, बल्कि शत प्रतिशत संतृप्तिकरण के प्रयास हुए हैं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के दीवार लेखन कार्यक्रम में लखनऊ मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आज उनके क्षेत्र में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने माल एवेन्यू में दीवार लेखन किया जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा विगत रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव भाजपा ने कसी कमर






















