BJP 2 नवम्बर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन

174
कोर वोटर्स का बिखराव बना भाजपा की हार का कारण
कोर वोटर्स का बिखराव बना भाजपा की हार का कारण

भारतीय जनता पार्टी 2 नवम्बर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में विशाल जनसैलाब के साथ अवध क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन संपन्न होगा। BJP 2 नवम्बर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में 6 अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा के नेता प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर, सांसद ब्रजलाल एवं एमएलसी लाल जी निर्मल के साथ प्रदेश की टीम सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए जुटी हुई है। समन्वय का कार्य पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर कर रहे है। सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण, बेबी रानी मौर्य, गुलाब देवी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद व विधायक सम्मिलित रहेंगे।


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 17 अक्टूबर को आनंद बिहार मैदान, हापुड़ में होने वाले पश्चिम क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सम्बोधित करेगें। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के नेता, सांसद, विधायक भी सम्मेलन को सम्बोधित करेगें।श्री कन्नौजिया ने बताया कि ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन गुरूवार 19 अक्टूबर को नुमाइस ग्राउण्ड, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। वहीं कानपुर क्षेत्र-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 28 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा। काशी क्षेत्र का सम्मेलन 27 अक्टूबर को तथा गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन 3 नवम्बर को गोरखपुर में विजय शंखनाद करेगा। BJP 2 नवम्बर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन