Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया-अखिलेश यादव

भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया-अखिलेश यादव

315

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। देश में रोजगार लगातार घट रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उद्योगधंधे बंद हो रहे है। केन्द्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग व्यापार और छोटे उद्योगधंधो को भी चौपट कर दिया है।


भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसम्बर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गयी है। जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है। सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी ने जो आकंड़े जारी किए हैं उसके अनुसार बेरोजगारी की दर इससे पहले 8 फीसदी थी। देश में शहरी बेरोजगारी की दर 8.96 फीसदी से बढ़कर 10.89 फीसदी हो गयी है।संतकबीर नगर में अकेले 50 से अधिक पावरलूम कारखाने बंद हो गए हैं। पिछले एक वर्ष से सूत के दामों में हो रही वृद्धि से लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। घाटे में डूबे बुनकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।


नौजवानों के सामने आज रोजगार का संकट है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों की कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझाएं रखने का प्रयास करती है।श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों, किसानों, व्यापारियों सभी से झूठे वादे किए। भाजपा का हर साल 2 करोड़ नौकरी और कालाधन वापसी के बाद 15-15 लाख रूपये देने का वादा जुमला था। भाजपा सरकार से आम जनता और नौजवानों का भरोसा उठ गया है।