Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति झूठ फैलाने का ठेकेदार भाजपा-अखिलेश

झूठ फैलाने का ठेकेदार भाजपा-अखिलेश

284
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने झूठ फैलाने का ठेका ले रखा है। भाजपा सरकार के किसी भी एक काम में पारदर्शिता एवं ईमानदारी नहीं झलकती है। भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है विकास कार्य अवरूद्ध हो गए है। वहीं महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार झूठे आंकड़े प्रस्तुत करने का रिकार्ड बना रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 131 करोड़ से ज्यादा पौधारोपण का दावा किया जा रहा है जबकि पौधारोपण के नाम पर अधिकतर जिलों में सिर्फ खानापूर्ति हुई है। भाजपा सरकार छह साल से अधिक समय से सड़कों पर गड्ढे भरने के झूठे दावे करती चली आ रही है। कई तारीखों और कई बजटों के आवंटन के बावजूद कहीं काम होता नहीं दिख रहा है। सड़कों के गड्ढ़े भरे नहीं गए हैं। तमाम जनपदों में सड़कों में गड्ढ़ों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें हो रही है। मुख्यमंत्री जी बताते नहीं कि गड्ढे़ भरने के लिए बजट में जो धनराशि रखी गई थी वह किसकी जेब में चली गई है…? झूठ फैलाने का ठेकेदार भाजपा सरकार-अखिलेश


अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। गड्ढ़ामुक्त सड़कों के नाम पर केवल झूठी बयानबाजी हो रही है। बस्ती, मेरठ, मैनपुरी और कन्नौज में जर्जर सड़कों में कई-कई फुट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें खुदी पड़ी हैं और गड्ढे बिना भरे पड़े हुए हैं। भाजपा सरकार का सबसे बड़ा झूठ तो बिजली की आपूर्ति को लेकर है। साढ़े छह साल में एक भी बिजली का प्लांट नहीं लगाया गया है। न ही बिजली के प्लाटों की कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। फिर भी 24 घंटे बिजली देने का झूठा दावा किया जा रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति करने में हिमांचल प्रदेश को छोड़कर देश के अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश पीछे है।


समाजवादी सरकार में बिजली की जो व्यवस्था बनाई गई थी उसको भी भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जाहिर है कि भाजपा सरकार में जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ हवा-हवाई झूठे वादे किये जा रहे हैं। समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। भाजपा की साजिशों और षडयंत्रों से जनता परिचित है। जनता मन बना चुकी है कि वह भाजपा को सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देकर संविधान और लोकतंत्र को बचाएगी। झूठ फैलाने का ठेकेदार भाजपा सरकार-अखिलेश