Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह…

भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह…

205
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने आज वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं विचारक आचार्य नरेन्द्र देव जी की पुण्यतिथि पर मोती महल लखनऊ स्थित उनकी समाधिस्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आचार्य नरेन्द्र देव जी ने समाजवादी विचार को आगे बढ़ाया, नई दिशा देने का काम किया। समाजवादियों को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना है। उन्हें याद करके संकल्प लेते है। देश-समाज की जो भी समस्याएं है उनका हल समाजवादी विचारधारा से निकल सकता है। आचार्य जी के सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते हैं। समाजवादी पार्टी आचार्य जी के विचारों की पार्टी है। उनके बताए रास्ते पर चलती है।भारत की पांचवी अर्थव्यवस्था का दावा किया जा रहा है पर इसमें भारतीय किसान कहां है? नौजवान की नौकरी, रोजगार कहां? जिस विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है उसका रोडमैप अब तक सामने क्यों नहीं रखा गया है? दावा तो यह भी किया गया है कि देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। यह सपना कितना व्यावहारिक होगा? केन्द्र में 5 ट्रिलियन और यूपी में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के दावों का आधार क्या है? सरकार यह क्यों नहीं बताती कि एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश की विकास दर कितनी होनी चाहिए। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में यूपी विकास के मामले में पिछड़ गया है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई बड़ा उद्योग या कोई कम्पनी नहीं लगी। प्रदेश में आज जो कुछ भी विकास दिख रहा है वह सब समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह…

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी बढ़ी है। गरीब और गरीब हो रहा है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। हालत यह है कि देश की 80 करोड़ जनसंख्या सरकारी राशन पर निर्भर है। महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता का जीवन त्रस्त है। देश की सम्पत्ति के बड़े हिस्से पर कुछ पूंजीपतियों का कब्जा है। पूंजीपतियों की सम्पत्ति अंधाधुंध बढ़ रही है जबकि गरीब की हालत बिगड़ती जा रही है। किसान कर्जदार हो रहा है तो व्यापारी उत्पीड़न के शिकार हैं। भाजपा सरकार के दस साल में देश में गरीबी और आर्थिक तंगी से एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी के विरुद्ध रही है। समाजवादी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन और समानता के लिए संघर्षरत है। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। समाजवादी पार्टी का रास्ता ही सभी समस्याओं का समाधान है। लोकसभा का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह देश के संविधान और भविष्य को बचाने का चुनाव है। गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने का चुनाव है। भाईचारा बचाने का चुनाव है। भाजपा ने गरीबों को सबसे ज्यादा धोखा दिया है। भाजपा के कारण बाबा साहब के संविधान, पर खतरा मंडरा रहा है।


ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरमनी दिखावा है। भाजपा यह सब चुनाव देखकर कर रही है। सरकार ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग का कार्यक्रम 6 महीनें पहले क्यों नहीं किया? अगर निवेश के लिए कोई उद्योगपति आना चाहता है तो पहले भी आ सकता था। लेकिन अब चुनाव आ गया है। जनता में दिखावा करना है। इसलिए ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि इससे पहले जो इन्वेस्टर मीट और ग्राउण्ड ब्रेकिंग कार्यक्रम हुआ था उसमें कितना निवेश आया था और कितने नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिला? इसका जवाब कौन देगा। भाजपा सरकार जनता को झूठे सपने दिखा रही है। इसके आंकड़ों में कोई सच्चाई नहीं है। इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, मीरा वर्धन, यशोवर्धन, रविदास मेहरोत्रा, डॉ0 मधु गुप्ता, जूही सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ0 फिदा हुसैन अंसारी, वंदना मिश्रा, डॉ0 रमेश दीक्षित, सुशील दीक्षित, पूजा शुक्ला, फखरूल हसन चांद, फाकिर सिद्दीकी, मणेन्द्र मिश्र, प्रदीप शर्मा, वंदना चतुर्वेदी, हमजा बिलाल, मुन्नी पाल, सूरज वर्मा, सौरभ यादव, निखिल कनौजिया, मेहनाज खान, हिमांशु तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह बबलू, रितिक विश्वकर्मा, सुधीर, अभिषेक जाटव, अनस, कमलेश यादव, विजय सिंह आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह…