Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home राजनीति हर मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार-अजय राय

हर मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार-अजय राय

176

बेरोज़गार नौजवान, महिलाओ की सुरक्षा,गन्ना किसानो, व्यापारी के मुद्दे पर फेल है सरकार। बलात्कारी जन पार्टी है बीजेपी जहाँ बलात्कार के आरोपी को जेल जाने तक विधायक बनाये रखा। आज दूसरे दिन ‘‘यू.पी.जोड़ो यात्रा’’ सहारनपुर में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व असगरया मदरसा, कोरला,देवबंद दारूल ऊलम, हनुमान चौक से होते हुए गोपाली जाकर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा मार्ग पर आम नागरिकों, नौजवानों, किसानों के द्वारा मिला अपार जनसमर्थन। हर मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार-अजय राय
संजीव सिंह

लखनऊ। कांग्रेस का प्यार,मोहब्बत, भाईचारे का संदेश लेकर ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ को प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय को यात्रा के दूसरे दिन सहारनपुर के विभिन्न स्थानो पर जनता का भरपूर समर्थन मिला। कई जगह पार्टी कार्यकर्त्ताओ लोग घरो, दुकानो से निकल कर स्वागत किया। रास्ते में क्षत्रिय समाज के लोगों ने स्वागत किया महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।देवबंद दारूल ऊलम में नुक्कड़ बैठक में स्थानीय समस्याओं को सुनते हुए महिला सुरक्षा के प्रश्न पर कहा -‘‘ बीजेपी बलात्कारी जन पार्टी है जो सोनभद्र विधायक को बालिका के बलात्कार के दोषी को विधायक तब तक बनाए रखा जब तक जेल नहीं गए ।’’

किसानो के सवाल पर कहा-‘‘2022 में किसानो की फसल का दुगना दाम देने को कहा आज 2023 समाप्त हो रहा है दूगना देने को कौन कहे आज गन्ना किसानो का हजारो करोड़ बकाया नही दे पाई सरकार, वही मंहगाई से उनके खेती किसानी में खाद्य बीज, यूरिया इत्यादि के दाम दोगुने बढ गये तो आम नागरिक परेशान है। कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने बताया-‘‘ पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओ का बढता हुजूम इस बात का इशारा कर रही है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचते तक यह यात्रा एक बड़े परिवर्तन का द्योतक बनेगी।’’ हर मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार-अजय राय