भाजपा ने हर वर्ग के साथ किया विश्वासघात

कुशीनगर। कुशीनगर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिन्टू के समर्थन में अखिलेश यादव ने विशाल चुनावी जनसभा की। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बासगांव में इंडिया गठबंधन कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी सदल प्रसाद और वाराणसी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर प्रत्याशियों को भारी वोटों से जिताने की अपील की।अखिलेश यादव कुशीनगर में आयोजित जनसभा में कहा है कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है। भाजपा ने दस सालों में सभी के साथ धोखा किया है। किसी को भी नहीं छोड़ा है। हर वर्ग के साथ भेदभाव किया है। भाजपा संविधान बदलना चाहती है। यही संविधान न्याय,अधिकार, सम्मान, नौकरी दिलाता है। भेदभाव खत्म करता है। बाबा साहब का संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। यह संविधान आगे बढ़ने का अवसर देता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। इस लड़ाई में एक तरफ संविधान बचाने के लिए हम इंडिया गठबंधन के लोग है वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है। इस लोकसभा चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी है। पहले चरण के चुनाव से ही जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया था। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है। सातवें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। भाजपा ने हर वर्ग के साथ किया विश्वासघात

भाजपा ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान सभी को ठगने का काम किया। धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया। आय दोगनी नहीं हुई लेकिन खेती का लागत मूल्य बढ़ा दिया। खेती सम्बन्धित जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया। कीटनाशक दवा डीजल, पेट्रोल, खाद सब महंगा कर दिया। गन्ने का किसान पूरी लागत लगा रहा है, लेकिन कीमत नहीं मिली। अन्य फसलों की भी कीमत नहीं मिली। उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत दूसरे प्रदेशों से कम है। इंडिया गठबंधन सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी, साथ ही फसलों की सही कीमत दिलाएगी। जिससे किसानों के घर खुशहाली आये। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की मदद करेगी साथ ही नौजवानों की सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखो पदों पर भर्ती करेगी। नौजवानों को नौकरी और रोजगार देगी। भाजपा सरकार ने नौकरियां नहीं दी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर जानबूझ कर लीक करा दिये। भाजपा युवाओं को सिर्फ सपने दिखाना चाहती है। नौकरी आरक्षण नहीं देना चाहती है। इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों को अच्छी गुणवत्ता का राशन देगी। राशन दोगुना दिया जाएगा। पौष्टिक पैकेट आटा और मोबाइल चलाने के लिए फ्री इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने कुशीनगर को एयरपोर्ट दिया है लेकिन भाजपा सरकार इसे नहीं चला रही है। आने वाले समय में अन्य एयरपोर्ट की तरह भाजपा सरकार इसे भी बेच देगी। भाजपा पश्चिम से लेकर पूरब तक सब जगह हार रही है। भाजपा नेताओं की भाषा लड़खड़ा रही है। मुख्यमंत्री जी पहले ही डगमगा रहे थे अब और डगमगा रहे है। इनके पास जनता को बताने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है। भाषणों में वही पुरानी बातें और वही पुराने डायलॉग है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें इस बात का दुःख है। मुख्यमंत्री जी पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते है। इनकी सरकार ने लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इनका बुल्डोजर केवल गरीबों और असहायों पर चलता है। पेपर लीक कराने वालों पर नहीं चलता है। बुलडोजर गायब है।

अखिलेश यादव ने नौजवानों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में सरकार बनते ही तीस लाख खाली पदों पर आरक्षण के साथ नौकरियां दी जायेगी। गरीब माताओ, बहनों के खाते में एक लाख रुपया डालेंगे। महंगाई रोकेंगे। शिक्षामित्रों, आंगनवाड़ी कार्यक्रत्रियों आदि सबकी मदद करेंगे। कुशीनगर में चीनी मिल शुरू करेंगे। नौजवानों को नौकरी के लिए टेªनिंग सेन्टर शुरू करेंगे। उन्होंने कुशीनगर से अजय प्रताप उर्फ पिन्टू को भारी मतो से जिताने की अपील की।कुशीनगर जनसभा में पूर्व विधायक डॉ0 पीके राय समाजवादी पार्टी मेें शामिल हुए। पी.के. राय का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इनके आने से कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। जनसभा में अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि भाजपा से सावधान रहे। हर हालत में बूथ पर पहुंच कर वोट डालना है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को रिकार्ड वोटों से जिताना है।कुशीनगर में चुनावी जनसभा का पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, राम विजय सिंह, राम अवध यादव, पीके राय, कैलाश चन्द, कृष्णभान सिंह, शकील रिज़वी समेत अन्य नेताआंे ने सम्बोधित किया।.

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभा को अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी ने सम्बोधित किया। उन्हांेने कहा कि जिन लोगों ने झूठी बाते की, झूठे वादे किए वह जनता के बीच बात करते हुए लड़खड़ा रहे हैं। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया। विकास रोक दिया। भाजपा की दस साल की सरकार में कर्ज और गरीबी के कारण एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने नौकरी देने का वादा किया। निवेश के नाम पर झूठा वादा किया। महंगाई बढ़ाकर कम्पनियों को मुनाफा कमवाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में परिवर्तन की हवा चल रही है। यह चुनाव देश और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह संविधान बचाने का चुनाव है। 4 जून को सरकार बदलेगी। मित्रमंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा नेता कहते हैं। उनकी सरकार आएगी संविधान रद्द कर देंगे। मै कहता हूूं कि भाजपा सरकार नहीं आयेगी। इस संविधान को बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने बनाया है। उन्होंने इसके लिए पूरा जीवन लगा दिया। संविधान ने देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, महिलाओं कोे अधिकार और सम्मान दिलाया है। संविधान ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आरक्षण दिया है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। इंडिया गठबंधन अपने खून से इस संविधान की रक्षा करेगा। हम जान दे देंगे, मर जायेंगे, कट जायेंगे लेकिन संविधान खत्म नहीं होने देंगे। इंडिया गठबंधन भाजपा को आरक्षण खत्म नहीं करने देगा। गठबंधन आरक्षण सीमा 50 फीसदी से आगे बढ़ाने का काम करेगा। इंडिया गठबंधन 50 फीसदी आरक्षण सीमा को हटा देगा। भाजपा सरकार ने सेना के जवानों को अग्निवीर बना कर मजदूर बना दिया है। इंडिया गठबंधन अग्निवीर योजना खत्म कर देगी।.

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते है उन्हें परमात्मा ने भेजा है। तो क्या परमात्मा ने उन्हें सिर्फ अडानी की मदद के लिए भेजा है। किसानों, मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा है। क्या नरेन्द्र मोदी के परमात्मा ने कहा कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दो, अडानी को एयरपोर्ट दे दो। ये अडानी, अम्बानी की मदद करते है। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। गरीब महिलाओं की लिस्ट बनेगी। परिवार की महिला के खाते में हर साल एक लाख रुपये देंगे। हर महीने उनके खाते में रुपया डालेंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। तीस लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम देश की अर्थव्यवस्था को जम्ट स्टार्ट करने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन यूपी में क्लीन स्वीप करने जा रहा है।बांसगांव में चुनावी जनसभा को बांसगांव के लोकसभा प्रत्याशी सदल प्रसाद, देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, सुप्रिया श्रीनेत, अविनाश पाण्डेय, केशव चन्द पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद, पूर्व विधायक गजाला लारी, विजय रावत, धर्मेन्द्र सोलंकी, चौधरी बेचू लाल, आदि प्रमुख नेताओं ने भी सम्बोधित किया। दोनों नेताओं ने वाराणसी में इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में भी आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की। भाजपा ने हर वर्ग के साथ किया विश्वासघात

Related Articles

Back to top button