लखनऊ नगर निगम का प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत राजाबाजार, ऐशबाग एवं मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं पटरी दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य से चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 1.3 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई, रू0 500 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 अरूण कुमार चौधरी, जेड०एस०अ० आशीष श्रीवास्तव कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 2.3 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू०-6500 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया।उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, प्रभाकर दयाल, राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, उदय त्रिपाठी व कु० संगीता गुप्ता जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ० राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा व विजेता द्विवेदी, नगर निगम जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8: क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग राजा बिजली पासी प्रथम, विद्यावती प्रथम में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से चलाये गए अभियान के तहत लगभग 50 ग्रा0 प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 3000 शमन शुल्क वसूल किया गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक आर0एस0 कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह चौधरी एवं नगर निगम जोन-8 की प्रवर्तन ( 296 ) टीम व ई०टी०एफ टीम के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान चलाया गया।नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 3.650 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button