पिछड़ी जातियाँ यादवों से ईर्ष्या नहीं,प्रतिस्पर्धा करें-लौटन राम निषाद

गैर यादव पिछड़ी जातियाँ यादवों से ईर्ष्या नहीं,प्रतिस्पर्धा करें। भाजपा ने 86 में 56 यादव एसडीएम का दुष्प्रचार व मीडिया ट्रायल करा पिछड़ों में पैदा किया नफ़रत। पिछड़ी जातियाँ यादवों से ईर्ष्या नहीं,प्रतिस्पर्धा करें-लौटन राम निषाद

लखनऊ। भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लौटन राम निषाद ने यूपीएससी-2022 के घोषित परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यादव जाति अपनी मेहनत,लगनशीलता एवं प्रतिस्पर्धा से प्रतिनिधित्व पाता है न कि किसी की कृपा से। उन्होने कहा कि कोई जाति, समुदाय किसी से ईर्ष्या कर तरक्की नहीं कर सकती,विकास और तरक्की के लिए उच्च शिक्षा, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादे,प्रतिस्पर्धा,सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही समग्र विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ना है तो ब्राह्मण,यादव, कुर्मी जैसी जातियों से प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता है। यूपीएससी सीएसई-2022 के घोषित परिणाम में 31 यादव अभ्यर्थियों को सफ़लता प्राप्त हुई है, वही 5 निषाद अभ्यर्थी सफ़लता अर्जित किए हैं। उन्होंने कहा कि जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा।यूपीपीसीएस भर्ती परीक्षा-2011 का परीक्षा परिणाम 14 अगस्त 2013 को घोषित हुआ जिसमें 30 में 5 यादव एसडीएम चयनित हुए थे, लेकिन भाजपा ने दुष्प्रचार एवं मीडिया ट्रायल कराया कि 86 में 56 यादव एसडीएम बनाये गये हैं। 86 में 56 यादव एसडीएम का झूठा प्रचार कराकर गैर यादव पिछड़ी जातियों में नफ़रत पैदा कर ओबीसी एकता को तोड़ दिया।

मैनपुरी के दिव्यांग सूरज तिवारी ने IAS की परीक्षा पास की है। इनके ना पैर है ना एक हाथ। दूसरे हाथ की दो उँगलियाँ है। इनके पिता परिवार चलाने के लिए दर्ज़ी का काम करते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट में, इशिता किशोर ने किया टॉप

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263  OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

ये बने हैं टॉपर्स

1- 5809986 इशिता किशोर
2- 1506175 गरिमा लोहिया
3- 1019872 उमा हरति एन
4- 0858695 स्मृति मिश्रा
5- 0906457 मयूर हजारिका
6- 2409491 गहना नव्या जेम्स
7- 1802522 वसीम अहमद भट
8- 0853004 अनिरुद्ध यादव
9- 3517201 कनिका गोयल
10- 0205139 राहुल श्रीवास्तव

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया था।सितंबर, 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार योग्य थे। कुल 2,529 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफायड हुए थे। आज यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं। यूपीएससी परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा लोहिया दूसरे और उमा हरीती एन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इशिता किशोर ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2022 में फर्स्ट रैंक हासिल किया है।इशिता ने ऑप्शन सब्जेक्ट के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उसने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है।

इन आसान तरीकों से देखें अपना रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsc.gov.in पर।
  • यहां होमपेज पर Examination या Results सेक्शन में जाएं।
  • ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर UPSC Final Result पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही फिर आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • यहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दूसरे डिटेल डालें।
  • ये डिटेल डालकर सबमिट कर दें।
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद download के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
  • ये आगे आपके काम आएगा।

आपको बता दें कि गरिमा लोहिया भी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र है। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया है। गरिमा लोहिया (रोल नंबर 1506175) ने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर उमा हरथी एन (रोल नंबर 1019872) है, जो आईआईटी, हैदराबाद का छात्र हैं।उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक) वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरा रैंक हासिल किया है। यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में पहले चार पायदान पर महिलाएं रही हैं। चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा है, जिनका रोल नंबर 0858695, उसने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी किया है। वह वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी के साथ चौथे स्थान पर रहीं।


निषाद ने बताया कि यूपीपीसीएस-2022 में सबसे अधिक 8 एसडीएम,4 पीपीएस सहित 27 यादव पीपीएस अधिकारी बने। उन्होंने अतिपिछड़ी जातियों से यादव समाज से ईर्ष्या-द्वेष नहीं प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया है। यूपीएससी-2022 में 6 निषाद/मछुआरा समुदाय के अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रैंक-5- मयूर हजारिका, 417-राहुल कांत सहनी,516- तेजस्विनी बेहरा, 542- अनामिका कश्यप, 569- जितेन्द्र प्रसाद कीर एवं 673- अभिषेक बिन्द यूपीएससी सीएसई परीक्षा-2022 में अनंतिम रूप से चयनित हुए हैं।निषाद ने यूपीएससी-2022 में चयनित यादव अभ्यर्थियों के संबंध में बताया कि 933 में 31 यादव आईएएस बने हैं, इसमें किसी यादव नेता की कृपा नहीं, उनकी खूद की योग्यता व प्रतिस्पर्धा का परिणाम है। यूपीएससी भर्ती परीक्षा-2022 की रैंक 8- अनिरुद्ध यादव, 21- शिवम यादव, 51- स्पर्श यादव, 109- अक्षांश यादव, 111- रजत यादव, 201- आकांक्षा यादव, 219- पूजा यादव, 263- शुभम कुमार यादव, 276- अजय यादव, 318- प्रद्युम्न यादव, 386- अल्का यादव, 429- अंकित यादव, 440- अभिजीत सिंह यादव, 475- यादव यशुधारा ,495- दीपक यादव, 496- विनय कुमार यादव ने सफ़लता अर्जित किया है। रैंक 503- गौरव यादव, 555- विकास यादव, 568- दीपेश यादव, 596- वरूण यादव, 615- ऋषभ देव यादव, 634- जयकुमार यादव, 641- धीरज यादव, 643- ऋषभ यादव, 649- अक्षिता यादव, 653- सर्वेश्वर यादव, 665- गणपत राम यादव, 679- अतुल यादव, 696- राहुल कुमार यादव, 718- विवेक यादव एवं 756-अमित कुमार यादव ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा-2022 में सफ़लता अर्जित किए हैं। पिछड़ी जातियाँ यादवों से ईर्ष्या नहीं,प्रतिस्पर्धा करें-लौटन राम निषाद

Related Articles

Back to top button