भाजपा राज में सब बर्बाद-राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों की बैठक आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के वर्तमान सत्र में जनता से जुड़े सवाल और उनकी परेशानियों तथा प्रदेश के समक्ष मौजूद ज्वलंत समस्याओं पर गम्भीर चर्चा हुई। विधायक दल की बैठक में कहा गया कि भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। भाजपा लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा ने कानून व्यवस्था चौपट कर दी है। अवैध खनन जारी है। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली है। यह भी कहा गया कि राजनीतिक विद्वेष के कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं।


बैठक में किसानों, नौजवानों तथा छात्रों के मुद्दों पर चर्चा के साथ इस बात पर चिंता जताई गई कि महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे है। उनका भविष्य अंधकार में है। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है, पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्रोश है। रजबहों में पानी नहीं आ रहा है।


शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं से नौजवानों में रोष है। बिजनौर में शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। प्राइमरी स्कूलों में पाठ्य पुस्तके नहीं पहुंची है। शिक्षा पर कंपनियां कब्जा करने की साजिश रच रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हालत बदतर है। अस्पतालों में दवा, इलाज का अभाव है। डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।कानून व्यवस्था बर्बाद है। महिला अपराध बढ़े हैं। हिरासत में मौतें हो रही है। हत्या, लूट, अपहरण, की घटनाएं बढ़ी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट हो रही है। 48 पत्रकार फर्जी मुकदमों में जेल में बंद है। नागरिकों की स्वतंत्रता खतरे में है। भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट मची है। किसी भी विभाग में जनता की सुनवाई नहीं है। विकास कार्य ठप्प हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button