यूपी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी आप-सभाजीत सिंह

AAP निकाय चुनाव समिति अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राम मनोहर लोहिया वार्ड के मोहित महराज, मोती बाग वार्ड रवि साहू सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई केजरीवाल मॉडल को घर-घर पहुंचा रहे कार्यकर्ता.यूपी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी आप.

योगेंद्र यादव

अयोध्या – नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है. भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इसी क्रम में आप उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या नगर निगम राम मनोहर लोहिया वार्ड के मोहित महराज को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ सिविल लाइन स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई. आप चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव मजबूती से उत्तर प्रदेश में लड़ेगी, केजरीवाल मॉडल को जनता पसन्द कर रही है इसलिय लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं.


चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिलों में प्रत्याशी बड़ी संख्या में आवेदन लेकर जा रहे है. प्रत्याशियों के चयन में ट्रिपल सी का ध्यान रखा जाएगा. ट्रिपल सी में कैरेक्टर, करप्शन और क्रिमिनल शामिल है। यानी साफ-सुथरी छवि, भ्रष्टाचार का आरोप न हो और कोई आपराधिक रिकार्ड न हो उसे ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी । उन्होंने कहा जिस तरह से भारी संख्या में लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं यह स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि है कि जनता में आप की नीतियां कितनी लोकप्रिय हैं. सभाजीत सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का शुभकामनाएं दी और उन्हें पार्टी नियमों पर चलने का संकल्प दिलाया.इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति जिला महासचिव सुनील मौर्या, मोहित महराज, मो नदीम रजा, राजीव पाठक, रवि साहू,गायत्री मिश्रा,सूरज मिश्रा, यू के द्विवेदी, अरुण तिवारी, सौरभ मौर्य, विजय पांडे, सर्वेश मिश्रा, विशाल तिवारी, हर्षवर्धन कोरी,नवीन यादव, गुड़िया रानी, नन्हे अली, धर्मेंद्र सेठ, क्वेश्चन लाल श्रीवास्तव, यूके द्विवेदी, मोहम्मद कैफ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button