
बस्ती, उत्तर प्रदेश धान खरीद में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने एंव खरीद में आने वाली समस्या के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि जनपद के किसान अपनी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05542-245725 एंव व्हाट्सएप नम्बर 7839565077 पर प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे 100 कुन्तल से अधिक धान बेचने वाले किसानो का रैण्डम आधार पर सत्यापन कराया जाएगा।आधिकारिक सूत्रो ने शुक्रवार को कहा कि जिले मे 121 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देश प्रदान किया गया है कि 100 कुन्तल से अधिक धान बेचने वाले किसानो का रैण्डम के आधार पर सत्यापन कराया जाये तथा बिक्री करने वाले किसानों का धान तौल के समय क्रय केन्द्र पर उनकी फोटोग्राफी,वीडियोंग्राफी करायी जाये। उन्होने निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर खरीदे गये धान का भुगतान 24 घण्टे के अन्दर कराये। किसान द्वारा अवैध ढंग से पंजीकरण कराया गया होगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। सूत्रो ने बताया कि किसानो के समस्याओ के समाधान के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनाॅक 28 अक्टूबर 2020 को जनपद में स्थापित समस्त 121 धान क्रय केन्द्रों का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारियों/जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया है। सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार कुल 121 धान क्रय केन्द्रों में से पंजीकृत सहकारी समिति के 06 एवं पीसीएफ के 08, यू0पी0पी0सी0यू0 के 02 क्रय केन्द्र बन्द पाये गये। उक्त क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में सभी क्रय केन्द्रों को क्रियाशील कराते हुए खरीद प्रारम्भ करायी जाय।
आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिया है कि धान क्रय केन्द्रों पर तैनात नोडल अधिकारी प्रत्येक क्रय केन्द्र पर उपस्थित रहकर सुनिश्चित करें कि तौल वास्तविक किसानों से ही की जा रही है तथा क्रय केन्द्र पर खरीद की गयी सूचना दैनिक रूप से कंट्रोल रूम में नोट कराये।























