
अयोध्या , उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत अयोध्या मंडल, अयोध्या के सभी जनपदों मे सूचना विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या मण्डल के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने हेतु एलईडी वैन द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला के लिए संभावित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल नेे बताया कि इसी के साथ तहसील व ब्लॉकों तथा जनपद मुख्यालयो पर मिशन शक्ति के तहत बड़ी संख्या मे होल्डिंग भी लगाई गई है तथा दृश्य श्रवण प्रचार योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक के 14-14 ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक दलों के कलाकार पहुंच कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव तथा आत्म निर्भर भारत के विषय में ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता पैदा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं जागरूक होगी तो समाज में फैली विकृतियाॅ दूर करने में मदद मिलेगी। 50 प्रतिशत जनसंख्या की सहभागिता से प्रदेश एवं देश का विकास होगा। कोविड-19 की महामारी से लड़ने मे मदद मिलेगी तथा प्रदेश एवं भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा बताया कि मिशन शक्ति के तहत सूचना विभाग ने जनपदों अयोध्या में बड़े पैमाने पर होर्डिंग, स्टैंडिंग, एलईडी वैन व एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगवा कर ग्रामीण क्षेत्रो तक अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।























