Friday, February 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी रूप में विकसित होगी अयोध्या

विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी रूप में विकसित होगी अयोध्या

330
डबल इंजन सरकार में अयोध्या का नव निर्माण
डबल इंजन सरकार में अयोध्या का नव निर्माण

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

अयोध्या। प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को ठहरने एवं खान-पान सम्बंधित विभिन्न सुविधायें सुगमता से उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत अयोध्या के गुप्तारघाट के समीप सरयू नदी के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा  प्राइवेट संस्था के माध्यम से विकसित की जाने वाले श्रीराम चरित मानस अनुभव केन्द्र के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। इस अनुभव केंद्र के अंतर्गत श्रीराम के जीवन चरित्र के साथ ही उनके जन्मस्थान अयोध्या एवं उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं परम्परा का अनुभव कराया जाएगा। विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी रूप में विकसित होगी अयोध्या

अनुभव केन्द्र के अन्तर्गत 125 टेंट्स की टेण्ट सिटी के साथ ही राम दरबार, धार्मिक हाट, टायलेट ब्लाक, लैंडस्केप जोन, ओपन सिटिंग, सीता रसोई (किचन),श्री राम जल समाधि स्थल,लोक नृत्य स्टेज,म्यूजिक स्टेज, रामलीला इंटरटेरमेंट जोन, सिटिंग प्लाजा, अमरेला सेंड सिटिंग, फायर्स शो स्टेज, अनुभव केंद्र, कलाग्राम, श्री राम जाप पथ, ध्यान गुफा, योगा क्षेत्र, गेस्ट रूम, ओपेन एयर थिएटर, हीलिंग गार्डन, बाजार हाट,फ़ूड कोर्ट ,बहु उद्देश्यसीय हाल, घुड़ सवारी/इंडोर स्पोर्ट एरिया सहित अन्य सुविधाएं होंगी। वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इसके उपरांत सरयू नदी के समीप स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर विकसित किये जा रहे अयोध्या हाट के अंतर्गत काटेज एवं फूड कोर्ट के कार्यो के कार्यों हेतु चयनित स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सम्बंधित विभाग व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 130 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। अयोध्या में 26 फाइव स्टार होटलों को बनाने की स्वीकृति दी गई है। होटलों के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी। अयोध्या के 37 पर्यटन स्थलों में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अयोध्या को जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएं और 31 जुलाई तक गुणवत्ता के साथ काम पूरा किया जाए।


मण्डलायुक्त ने चौधरी चरण सिंह घाट के बन्धे पर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रवेश द्वार को आर्किटेक्चर से डिजाइन करवा के भव्य रूप से बनवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए जा रहे 24 काटेजों व फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त काटेजों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ अयोध्या की कल्चरल थीम पर विकसित किये जाने के निर्देश दिये और फूड कोर्ट को भी गुणवत्ता पूर्ण से बनाने तथा नियमित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उक्त समस्त कार्यो को माह दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान इनकी संचालन संस्था ने अवगत कराया कि काटेजों का निर्माण वाल्मीकि रामायण से सम्बंधित सभी सातों कांडों पर आधारित होगा, जिन पर इसी से सम्बंधित मधुबनी पेन्टिंग की जायेगी तथा सभी 24 काटेजों पर श्रीराम के अवतारों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा। इसके उपरांत मण्डलायुक्त द्वारा टेन्ट सिटी के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्यो को अपेक्षित समय में पूर्ण कर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह सहित सम्बंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे। विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी रूप में विकसित होगी अयोध्या